{"_id":"683614ed8ad08ff03d098577","slug":"gorakhpur-news-1529-people-donated-sindoor-and-40-people-read-nikah-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-951344-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 1529 ने किया सिंदूर दान व 40 ने पढ़ा निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 1529 ने किया सिंदूर दान व 40 ने पढ़ा निकाह
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत फर्टिलाइजर स्थित ग्राउंड में आयोजित सामूहिक विवाह सम
नव दंपतियों ने कहा-सीएम योगी का सानिध्य पाकर जीवन में हुआ शुभ कार्य
गोरखपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को फर्टिलाइजर स्थित हिंदुस्तान रसायन उर्वरक लिमिटेड कैंपस में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1569 वैवाहिक बंधन में बंधे। इसमें हिंदू वर्ग के 1529 ने सिंदूर दान किया व अल्पसंख्यक वर्ग के 40 जोड़ों ने निकाह पढ़ा। मंडप में मौजूद नव दंपतियों ने आभार जताते हुए कहा कि सीएम योगी का सानिध्य पाकर जीवन में शुभ कार्य हुआ है।
मंगलवार सुबह से ही विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके वर-वधू कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू किए। सुबह लगभग 9:45 बजे कार्यक्रम स्थल के बाहर बने हर ब्लॉकों के स्टाल पर आधार कार्ड लेकर वर-वधू सहित दोनों पक्ष पंक्ति में दिखे। अपना नाम पता दर्ज कराकर विवाह के सामानों को लेने के लिए पर्ची लेकर दूसरे स्टालों से सामानों को लेकर दोनों पक्ष साथ-साथ मंडप में पहुंचे। सीएम योगी मंडप में पहुंचकर वर-वधू पर फूल बरसाए। इसके बाद वैदिक मंत्रोचार के बीच विवाह के बंधन में बंध कर सात फेर दिलाए गए। इसी के साथ ही अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को निकाह पढ़वाया गया। पूरा माहौल खुशियों से भरा रहा।
--
सीएम योगी हैं हमारे अभिवावक
सहजनवां के वनगांवां निवासी मनीष कुमार की शादी सहजनवां के ही अखुआपार निवासी अनु कुमारी के साथ हुई। मनीष कुमार ने बताया कि पिता इस दुनियां में नहीं हैं। घर को संभालने का जिम्मा उन्हीं पर है। रुपयों के अभाव व जिम्मेदारियाें के बोझ के कारण शादी नहीं हो पा रही थी। बताया कि सीएम योगी ने हमारे अभिवावक हैं। उन्होंने फर्ज निभाया है जिससे आज शादी हो रही है। कुमारी अनु ने सीएम को धन्यवाद दिया। वहीं पनियरा महाराजगंज से आए पवन कुमार की शादी तरकुलहा निवासी पूजा कुमारी से हुई। पवन कुमार ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं। लड़की के पिता राजमिस्त्री हैं। दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह ने सारी समस्या का समाधान कर दिया। मिलने वाली धनराशि के बढ़ने पर भी खुशी जताई।
विज्ञापन
--
मुस्लिम परिवारों ने जताया सीएम का आभार
कार्यक्रम स्थल पर लगे पंडाल में अल्पसंख्यक समाज के लगभग 40 जोड़ों को निकाह मौलाना मोहम्मद रियाजुद्दीन कादरी, हाफिज सरफराज व सुहैल ने पढ़वाया। उरुवा बाजार के रहने वाले अब्दुल सलाम का निकाह फरजाना से हुआ। अब्दुल सलाम ने कहा कि सीएम योगी हमारे जीवन में खुशियां लाए हैं। इससे निकाह हो रहा है। जाति से उपर उठकर सभी के हितों की चिंता करने वाले योगी का आभार जताते हैं। वहीं गोरखपुर के निवासी वारिश अली व सबाना खातून ने भी सीएम का आभार जताया। उनका कहना था कि रुपयों के अभाव से शादी काफी दिनों से नहीं हो पा रही थी। ऐसे में अल्लाह ने सामूहिक विवाह का रास्ता दिखाया, जिससे आज सीएम योगी की वजह से दोनों परिवार में खुशी आई हैं। पत्नी के खाते में आए रुपये से काफी मदद मिलेगी।
--
सीएम ने 11 जोड़ों को भेंट किया उपहार
समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जोड़ों के सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से 11 जोड़ों को उपहार-शगुन किट भेंट किया। मंच पर जोड़ों को आशीर्वाद देने के अलावा मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के मुख्य मंडप में भी गए। मंडप की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ उन्होंने नवयुगलों पर पुष्प वर्षा कर उनको और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
समारोह को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह और पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।
--
मंगल गीतों व नगाड़ों ने बांधा समा
कार्यक्रम के दौरान गायक बृजेश बिरजू व सृष्टि दुबे ने मंगल गीतों से समा बांध दिया। साथ ही नगाड़ों ने चार चांद लगा दिया। इस दौरान अरे-अरे सगुनी अरे-अरे सगुनी, सगुनवां लिहले जाए...ने लोगों को आनंदित किया। साथ ही कहवां के पीयर माटी कहां के कुदार हो.. जैसे मंगल गीत गाए गए।
--
शादी के सामान व भोजन के लिए रहे परेशान
समारोह के दौरान शादी में मिलने वाले सामान को लेने के लिए दोनों परिवार के सदस्य परेशान रहे। सामान लेने के बाद मंडप में पहुंचे। वहीं विवाह के दौरान ही वर-वधू पक्ष के लोगों की भीड़ भोजन के स्टालों पर जुटनी शुरू हो गई। इसके बाद भीड़ को संभालने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। विवाह के बाद बने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी लिया।