फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 1500 people were cheated by luring them with lucrative schemes

Gorakhpur News: लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर बनाया 1500 लोगों को ठगी शिकार

Sat, 30 Aug 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 1500 people were cheated by luring them with lucrative schemes
प्राइवेट बैंक खोलकर ठगी का मामला
विज्ञापन

थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार
घर के बाहर स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का पोस्टर लगाकर नेपाल भागे संचालक
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में प्राइवेट बैंक खोलकर 1500 खाता धारकों का पांच करोड़ रुपये जालसाजों ने ठगे हैं। जालसाजों ने खाताधारकों को लुभाने के लिए बैंक में एफडी और नियमित जमा पर अत्यधिक लाभ का झांसा दिया। इसमें पांच साल में जमा राशि दोगुनी और छह साल में तीन गुना करने का वादा किया गया। बाजार की सामान्य ब्याज दर से कई गुना अधिक रिटर्न का प्रलोभन देकर लोग रुपये जमा करने लगे। लेकिन जब रिटर्न का वक्त आया तो कंपनी के दफ्तर के दरवाजे पर स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का पोस्टर लगाकर नेपाल भाग गए। थाने में सुनवाई न होने पर परेशान निवेशक व कंपनी के एजेंट गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और बैंक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने तहरीर लेकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शाहपुर क्षेत्र के बिछिया मोहल्ला निवासी कंचन यादव, नितीश कुमार, सूरज चौरसिया, अजय कुमार, विनोद तिवारी, रामअवतार, संतोष और सेराज ने बताया कि वर्ष 2016 में बिछिया इलाके में रहने वाले एक शख्स ने अपने घर पर ही प्राइवेट बैंक की तरह ऑफिस खोल था। इसमें उसने आस-पास और शहर के कई युवाओं को एजेंट बनाया। इसके बाद एजेंट आम जनता के खाते खुलवाते और उनसे प्रतिदिन रकम लेकर बैंक में जमा करते थे। इसके बदले खाताधारकों को बाकायदा रसीद दी जाती थी। सभी एजेंटों के सेलरी अकाउंट भी इसी उसी बैंक में ही खोले गए थे। इससे लोगों को भरोसा और बढ़ गया। एजेंटों के अनुसार, उन्होंने पिछले नौ साल में करीब 1500 लोगाें को पांच करोड़ से अधिक रुपये जमा कराए हैं। प्रति एजेंट का जमा धन व वेतन मिलाकर कुल करीब 13.40 लाख रुपये उन लोगों के डिपॉजिट हैं। संचालक ने रक्षाबंधन के बाद स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का पोस्टर लगवाया। इसके बाद 17 अगस्त तक बैंक बंद रहा। इसी बीच एजेंट के पास संचालक की कॉल आई। संचालक ने बोला, हमलोग नेपाल जा रहे हैं। अब तुम लोग कलेक्शन मत करना। जब वापस आएंगे तब देखा जाएगा। इसके बाद संचालक का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद एजेंट बुधवार को कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा काटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस लौटा दिया था। पीड़ित सभी एजेंट के पास अब खाताधारकों की कॉल आ रही है। वे अपने रुपये मांग रहे हैं। खाताधारकों के लगातार कॉल आने के बाद पीड़ित एजेंट एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी सिटी अभिनव त्यागी से गुहार लगाई। एसपी सिटी ने मामले में जांच कर कार्रवाई के आश्वासन दिए हैं।
विज्ञापन

--
बैंक में जमा रुपये से खरीदी गई संपत्ति
पीड़ित एजेंटों का आरोप है कि बैंक संचालकों ने लोगों के जमा पूंजी से शहर के कई इलाकों में संपत्ति खरीदी है। इसमें बिछिया में तीन मंजिला आलीशान मकान भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed