फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 15 huts burnt to ashes due to short circuit

Gorakhpur News: शार्ट सर्किट से 15 झोपड़ियां जलकर राख

Sun, 02 Mar 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 15 huts burnt to ashes due to short circuit
जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी के टोला मुसहर बस्ती में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से लगी आग
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
खोराबार। जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी के टोला मुसहर बस्ती में बिजली के पोल पर तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से शनिवार को आग लग गई। इसमें करीब 15 रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। अग्निशमन दल ने करीब एक घंटे तक मशक्कत के बाद आग को काबू किया।

खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी में टोला मुसहर बस्ती है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास बनारसी पुत्र त्रिबेनी की रिहायशी झोपड़ी के पास लगे बिजली के पोल में तार से चिंगारी निकली। झोपड़ी पर गिरते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के राकेश, टेकई, विनोद, अयोध्या, रोमई, कुशहर, बिलाइची, पवाई, नेपारु, कोमल, शवरू, सूरत, परदेशी, मन्नू समेत करीब 15 लोगों की झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने बताया कि झोपड़ी में रखा खाने पीने का सामान, कपड़ा, बिस्तर समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर प्रधान पति महेंद्र पासवान ने पहुंचकर जानकारी ली। हलका लेखपाल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और शासन स्तर से मदद दिलाने का लोगों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed