फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 14 places have been designated for the sale of firecrackers on Diwali, and permission will be granted with strict adherence.

Gorakhpur News: दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए 14 स्थान तय, सख्ती के साथ मिलेगी अनुमति

Fri, 10 Oct 2025 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 14 places have been designated for the sale of firecrackers on Diwali, and permission will be granted with strict adherence.
गोरखपुर। दीपावली के मौके पर जिले में पटाखों की अस्थायी दुकानें लगाने के लिए प्रशासन ने इस बार भी सिर्फ 14 चिह्नित स्थानों पर अनुमति दी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुकानों को ‘आई’ और ‘एल’ आकार में सजाना होगा, ताकि आपात स्थिति में राहत कार्य में बाधा न आए।
विज्ञापन

प्रत्येक दुकान के बीच 3 मीटर की दूरी और सामने वाली दुकानों के बीच 15 मीटर का फासला अनिवार्य किया गया है। अग्निशमन विभाग ने इन स्थानों की सूची प्रशासन को सौंप दी है। इस बार भी 75 डेसिबल से अधिक आवाज वाले पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर दुकान का लाइसेंस तुरंत रद् कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी होगी। सभी दुकानों को टीनशेड और सूखे बांस से बनाना अनिवार्य होगा, जबकि कपड़े के टेंट या ज्वलनशील सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दुकान में फायर एक्सटिंग्विशर, पानी के ड्रम और बालू की व्यवस्था अनिवार्य होगी। चिह्नित स्थानों में कचहरी क्लब, डीवी इंटर कॉलेज, महंत दिग्विजय पार्क, प्रिंसेस लान पादरी बाजार, डीएवी डिग्री कॉलेज समेत 14 स्थल शामिल हैं, जहां फायर ब्रिगेड की टीमें और वाहन तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed