फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 14 lakh rupees were robbed from a youth in the name of business partnership

Gorakhpur News: साझेदारी में व्यापार के नाम पर युवक से 14 लाख रुपये हड़पे

Sat, 06 Sep 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 14 lakh rupees were robbed from a youth in the name of business partnership
गुलरिहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर हरसेवकपुर नंबर दो का मामला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

तय समय पर लाभांश के साथ रुपये मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की दी धमकी
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी जितेंद्र नारायण से ठगी हो गई। आरोपी ने साझेदारी में व्यापार कराने के नाम पर उनसे 14 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने लाभांश और मूलधन वापस मांगा तो आरोपी न केवल टालमटोल करने लगा बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। गुलरिहा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जितेंद्र नारायण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बांसगांव क्षेत्र के कुसमौल निवासी कृष्णकांत शाही ने वर्ष 2022 में उसे व्यापार में साझेदारी कराने का आश्वासन दिया था। इस भरोसे पर उन्होंने नवंबर 2022 से जून 2023 के बीच अपनी एलआईसी पॉलिसी तोड़कर नकद और बैंक खाते से कुल 14 लाख रुपये कृष्णकांत को दे दिए। आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी जब लाभांश नहीं मिला तो उन्होंने अपने रुपये की मांग की। काफी दबाव के बाद 17 जून 2023 को आरोपी ने लिखित रूप से रकम वापस करने की बात स्वीकार भी की लेकिन पैसे लौटाने के बजाय धमकाने लगा। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी राज करन नय्यर से की। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलरिहा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed