फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 133 passengers will go on Haj pilgrimage

Gorakhpur News: 133 यात्री जाएंगे हज यात्रा पर

Thu, 14 Aug 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 133 passengers will go on Haj pilgrimage
जल्द ही हज यात्रियों को प्रशिक्षित करने का शुरू होगा सिलसिला
विज्ञापन

गोरखपुर। मुकद्दस हज के सफर पर जाने के लिए बुधवार को यात्रियों का चयन किया गया। इस बार गोरखपुर जिले से करीब 133 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। प्रदेश से करीब 18,760 लोगों का चयन किया गया है। आवेदकों में काफी खुशी है। जल्द ही शहर में चयनित हज यात्रियों को प्रशिक्षित करने का सिलसिला भी शुरू होगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की सूचना के अनुसार सभी चयनित हज यात्रियों को हज खर्च की पहली किस्त एक लाख 52 हजार तीन सौ रुपये 20 अगस्त तक जमा करनी है। किस्त हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट व हज सुविधा एप से ऑनलाइन जमा की जा सकती है। हज यात्री पहली किस्त हज कमेटी ऑफ इंडिया के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ऑफलाइन भी जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


मोहम्मद सईदुल, मोहम्मद अलीमुद्दीन खान, मोहम्मद वारिस खान, बुशरा अंजुम, सलमा बेगम, आमना, महताब, मोहम्मद सिद्दीक, फातिमा बेगम, इरफान अली, शब्बीर समेत तमाम चयनित हज यात्रियों ने अल्लाह का शुक्र अदा कर खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed