फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, 12th class student murdered by stabbing near zoo

Gorakhpur News:चिड़ियाघर के पास चाकू मारकर 12वीं के छात्र की हत्या, चाय पीने के दौरान हुई थी बहस

Thu, 10 Oct 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 05:33 AM IST
सार

रामगढ़ताल क्षेत्र के रामगढ़ गांव के अमन और आकाश में विवाद चल रहा है। कई बार दोनों की आमने-सामने झड़प भी हो चुकी है। बुधवार को अमन के मामा मंझरिया निवासी अजीत, सावन और पांच छह अन्य लड़कों के साथ आकाश के दोस्तों को समझाने गए थे। आकाश के दोस्त वीरू, विनय और अरुण चिड़ियाघर के पास एक दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, 12th class student murdered by stabbing near zoo
सावन की फाइल फोटो।

विस्तार

रामगढ़ताल क्षेत्र के चिड़ियाघर के पास बुधवार को आपसी विवाद में 12वीं में पढ़ने वाले, राजघाट के बसंतपुर मोहल्ला निवासी सावन कुमार (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अपराह्न तीन बजे हुई घटना के बाद पुलिस घायल सावन को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शाम चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले में सावन के पिता रमेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों, रामगढ़ गांव के विनय यादव, वीरू निषाद और अरुण निषाद पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने दो आरोपियों विनय और वीरू को गिरफ्तार भी कर लिया है। एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रामगढ़ताल क्षेत्र के रामगढ़ गांव के अमन और आकाश में विवाद चल रहा है। कई बार दोनों की आमने-सामने झड़प भी हो चुकी है। बुधवार को अमन के मामा मंझरिया निवासी अजीत, सावन और पांच छह अन्य लड़कों के साथ आकाश के दोस्तों को समझाने गए थे। आकाश के दोस्त वीरू, विनय और अरुण चिड़ियाघर के पास एक दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहुंचा अजीत वीरू, विनय और अरुण निषाद को आकाश के साथ रहने से मना करने लगा। बातचीत करते-करते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान अजीत और अन्य युवक भाग गए। वीरू, विनय और अरुण ने मिलकर सावन को पकड़ लिया और उसके पेट और पीठ पर कई बार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस सावन को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वीरू को भी पैर में चाकू लगा है। उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।

लेहड़ा देवी से आया और प्रसाद देकर घर से निकल गया सावन
सावन के पिता रमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सावन दोस्तों के साथ लेहड़ा देवी मंदिर दर्शन करने गया था। दूसरे दिन बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर लौटा। घर पर प्रसाद देकर वह फिर अपने दोस्तों अजीत यादव, जितेंद्र निषाद, अजय सिक्की, सम्राट ठाकुर, सतीश के साथ कहीं घूमने निकल गया।

तीन बजे जानकारी मिली कि वीरू, विनय और अरुण ने मिलकर उनके बेटे को चाकू मार दिया है। सावन को पेट में दो और पीठ पर दो जगह चाकू के गहरे निशान थे। रमेश के चार बच्चे हैं। दो भाई और दो बहनों में वह दूसरे नंबर पर था। रमेश की घंटाघर के चौधरी गली में सोने-चांदी की डिजाइन की दुकान है। पिता के काम में सावन भी हाथ बंटाता था। वह डीएवी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था।


एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि चिड़ियाघर के पास एक दुकान में मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। बहुत जल्द तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed