फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, 126 places have been marked in Gorakhpur, Kushinagar and Maharajganj

Gorakhpur News: गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज में 126 जगह की गई चिह्नित; रेलवे-एयरपोर्ट की भी बढ़ी सुरक्षा

Sat, 10 May 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 May 2025 01:18 AM IST
सार

जीआरपी ने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जहां पहले ट्रैक अवरोध करने या पत्थरबाजी की शिकायत आई हैं, ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है। संवेदनशील की सूची में संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्टेशन, गोरखपुर के डोमिनगढ़ स्टेशन, जगतबेला, कुशीनगर के कप्तानगंज, उनौला, दुदही और पडरौना का नाम शामिल है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, 126 places have been marked in Gorakhpur, Kushinagar and Maharajganj
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी रेलवे स्टेशन परिसर पर चेकिंग अभियान चलाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नाकाबंदी प्लान के तहत परिक्षेत्र के तीन जनपदों गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज में नेपाल बॉर्डर समेत 126 स्थानों पर चेक प्वाइंट्स तैयार किए गए हैं। अपराध होने या आपातकालीन परिस्थितियों में व्हाट्सएप पर संदेश मिलते ही यहां तत्काल पुलिस फोर्स पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नाकाबंदी प्लान तैयार किया है। इसके अंतर्गत परिक्षेत्र में 126 चेक प्वाइंट्स तैयार किए गए हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण चेक प्वाइंट महराजगंज के बॉर्डर इलाके के सोनौली और निचलौल, गोरखपुर के सहजनवां, बड़हलगंज, पटनाघाट और कुशीनगर के खड्डा, तमकुही व तरयासुजान को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


चेक प्वाइंट्स पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे, मजबूत बैरियर, आरटी सेट, हैंड सेट, दंगा नियंत्रण उपकरण, बिजली की व्यवस्था की गई है। यहां निर्धारित संख्या में पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है, जिनका मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर एक दूसरे के साथ साझा किया गया है। नंबर थाना स्तर और जिले के कंट्रोल रूम के पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी संदेश प्राप्त होते ही जनपद कंट्रोल रूम के निर्देश पर चेक प्वाइंट पर पुलिस फोर्स पहुंचकर कार्रवाई करेगी। उनके सहयोग के लिए डायल-112, चौकी प्रभारी, हलका प्रभारी व थाना प्रभारी भी पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचेंगे।
--------------
रेलवे ने भी ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाई
जीआरपी ने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जहां पहले ट्रैक अवरोध करने या पत्थरबाजी की शिकायत आई हैं, ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है। संवेदनशील की सूची में संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्टेशन, गोरखपुर के डोमिनगढ़ स्टेशन, जगतबेला, कुशीनगर के कप्तानगंज, उनौला, दुदही और पडरौना का नाम शामिल है।

यहां तक के ट्रैक पर (ट्रैक मित्र) को सक्रिय कर दिया गया है। सभी जगहों के ट्रैक मित्रों को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया है। कोई भी खतरे की सूचना वे मैसेज के जरिये दे सकते हैं। व्हाट्सएप ग्रुप पर आने वाले हर मैसेज की निगरानी के लिए भी जीआरपी ने पुलिस कर्मियों को लगाया है।

इसके अलावा लगातार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से गश्त और चेकिंग अभियान चला रही है। संदिग्धों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

गोरखपुर पुलिस अलर्ट
गोरखपुर पुलिस भी अलर्ट मोड में है। पुलिस ने एयरफोर्स बेस के बाहर एक पिकेट बनाई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यहां के सभी सीसीटीवी कैमरे भी जांच कर सही कराए जा रहे हैं।

24 घंटे यहां पुलिस टीम निगरानी कर रही है। इसके अलावा पुलिस, रेल पुलिस संग मिलकर रेलवे ट्रैक पर पड़ने वाली पुलिया व अन्य संवदेनशील जगहों को चिह्नित कर रही है। वहां पर जीआरपी के साथ ही सिविल पुलिस की भी डयूटी लगाई जा रही है।


परिक्षेत्र के जनपदों में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नाकाबंदी प्लान तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत 126 चेक प्वाइंट्स तैयार किए गए हैं। वहां पर संदेश मिलते ही पुलिस सक्रिय होकर आवश्यक कार्रवाई करेगी: आनंद कुलकर्णी, डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed