फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 11 CHCs get Kayakalp Award, system will be strengthened

Gorakhpur News: 11 सीएचसी को मिला कायाकल्प पुरस्कार, सुदृढ़ होगी व्यवस्था

Sun, 15 Sep 2024 05:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 11 CHCs get Kayakalp Award, system will be strengthened
गोरखपुर। जिले के 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को वर्ष 2023-24 के लिए कायाकल्प पुरस्कार मिला है। इन सभी सीएचसी को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। इसमें से 75 फीसदी धनराशि सीएचसी की आंतरिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में खर्च होगी। 25 फीसदी का इस्तेमाल कर्मचारियों के प्रोत्साहन और पुरस्कार के तौर पर खर्च किया जाएगा। गोला और बांसगांव सीएचसी ने पहली बार यह पुरस्कार जीता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश की 425 सीएचसी को यह पुरस्कार मिला है। इनमें गोरखपुर जिले की भटहट, पिपरौली, गगहा, बरही, पिपराइच, पाली, सहजनवां, कैंपियरगंज, गोला, बांसगांव और जंगल कौड़िया सीएचसी शामिल हैं। भटहट सीएचसी को पांचवी बार पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

पिपराइच सीएचसी छठवीं बार, पिपरौली सीएचसी दूसरी बार, गगहा सीएचसी तीसरी बार, बरही सीएचसी दूसरी बार, पाली सीएचसी तीसरी बार, सहजनवां सीएचसी चौथी बार, कैम्पियरगंज सीएचसी पांचवी बार और जंगल कौड़िया सीएचसी को चौथी बार पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
70 फीसदी से अधिक स्कोर अनिवार्य
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद ने बताया कि इंफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी सर्विसेज, स्वच्छता जैसे मानकों के आधार पर सीएचसी का मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन के लिए बाहर से आने वाली टीम जिन सीएचसी को 70 फीसदी से अधिक अंक देती है, उन्हें ही यह अवार्ड दिया जाता है। सीएमओ ने इस उपलब्धि के लिए सभी सीएचसी अधीक्षक, उनकी टीम, नोडल अधिकारी डॉ एके चौधरी, डीपीएम पंकज आनंद और क्वालिटी प्रभारी विजय कुमार श्रीवास्तव समेत सभी मंडलीय और जनपदीय सहयोगियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed