फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 1000 railway workers will go to Delhi convention by special train from Gorakhpur

Gorakhpur News: दिल्ली अधिवेशन में गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन से जाएंगे 1000 रेलकर्मी

Wed, 13 Aug 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 1000 railway workers will go to Delhi convention by special train from Gorakhpur
2 से 4 सितंबर तक होगा एनएफआईआर का अधिवेशन, गोंडा, लखनऊ और बरेली से भी रेलकर्मी जाएंगे
विज्ञापन

पीआरकेएस ने शुरू की तैयारी, रेलकर्मियों के जुटाए जा रहे रेल पास
गोरखपुर। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे (एनएफआईआर) का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दो से चार सितंबर तक नई दिल्ली में होगा। इस अधिवेशन में रेलकर्मियों को ले जाने के लिए गोरखपुर से एसी स्पेशल ट्रेन जाएगी। इस ट्रेन में गोरखपुर के अलावा गोंडा, लखनऊ, बरेली से करीब 1000 रेलकर्मी अधिवेशन में भाग लेने जाएंगे। इसे लेकर फेडरेशन से संबद्ध संगठन पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

फेडरेशन का अधिवेशन प्रत्येक तीन साल पर होता है। पिछली बार अधिवेशन मई 2022 में सिकंदराबाद में हुआ था। इसमें गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन गई थी। अधिवेशन में फेडरेशन के पदाधिकारियों का चुनाव भी होगा। एनएफआईआर के जोनल सेक्रेटरी रमेश मिश्रा एवं सहायक महामंत्री व पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय के नेतृत्व में रेलकर्मी रवाना होंगे।
विज्ञापन

महामंत्री विनोद राय ने बताया कि एक सितंबर को एसी स्पेशल ट्रेन रेलकर्मियों को लेकर रवाना होगी। ट्रेन में 18 कोच रहेंगे, इसके लिए रेलकर्मियों के रेल पास एकत्र किए जा रहे हैं। ट्रेन में फेडरेशन के जनरल बॉडी सदस्य, कौंसिल सदस्य, यूथ वर्कर, महिला वर्कर और सक्रिय सदस्य परिवार के साथ जाएंगे। जल्द ही ट्रेन का शेड्यूल तय हो जाएगा, इसके लिए अधिकारियों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed