{"_id":"685467aaa382f6e1e00196ef","slug":"gorakhpur-news-100-amrit-bharat-trains-are-being-prepared-in-the-country-50-will-run-soon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-976520-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: देश में 100 अमृत भारत ट्रेनें हो रहीं तैयार, 50 जल्द दौड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: देश में 100 अमृत भारत ट्रेनें हो रहीं तैयार, 50 जल्द दौड़ेंगी
विज्ञापन
गोरखपुर से भी चलेगी स्लीपर व जनरल कोच वाली अमृत भारत
देश भर में 1300 स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प, इसमें 157 स्टेशन यूपी के
सभी बड़े स्टेशनों के आसपास बनेंगे टर्मिनल स्टेशन, ज्यादा से ज्यादा ट्रेनें चलेंगी
गोरखपुर पहुंचे रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने स्टेशन परिसर का किया निरीक्षण, स्पेशल ट्रेन से रेल ट्रैक का निरीक्षण करते सिवान रवाना
गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि देश के अलग-अलग फैक्टरियों में 100 अमृत भारत ट्रेनें तैयार हो रही हैं। ये सभी स्लीपर और जनरल कोच वाली हैं। इसमें 50 ट्रेनें जल्द मिल जाएंगी। यूपी के हिस्से में भी अमृत भारत आएगी। इसी क्रम में गोरखपुर से भी दोनों श्रेणियों की ट्रेनें चलेंगी। देश में 50 वंदे भारत भी चलाने की योजना है। इसके अलावा देश भर में 1300 स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है। इसमें 157 स्टेशन यूपी के भी हैं, 58 स्टेशन एनईआर के चुने गए हैं।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष बृहस्पतिवार को गोरखपुर आए और स्टेशन परिसर का निरीक्षण करने के बाद एसी लाउंज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास एवं विस्तार के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 19,858 करोड़ का आवंटन किया गया है। यह बजट आवंटन वर्ष 2009-2014 के दौरान औसत बजट आवंटन से 18 गुना अधिक है। कहा कि यात्री सुविधाओं की दिशा में तेजी से काम किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा। एनईआर में नई ट्रेनों को चलाने की योजना के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा फोकस है। इसलिए, दूसरी, तीसरी और चौथी लाइन बिछाने पर काम हो रहा है।
-
बड़े स्टेशनों के आसपास टर्मिनल बनेंगे
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा ट्रेनें चल सकें, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुणे स्टेशन का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में बड़े स्टेशनों के आसपास के स्टेशनों को टर्मिनल स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
-
दिल्ली-मुंबई के लिए ट्रेन चलेगी
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने गोरखपुर से ट्रेन के अनुपात में दोगुनी भीड़ होने के सवाल पर कहा कि दिल्ली और मुंबई के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी। गोरखधाम एक्सप्रेस के समय के आसपास ही ट्रेनें चलें, इस पर भी मंथन होगा। जब अमृत भारत ट्रेन मिलेगी तो उसका समय इसी आधार पर तय किया जाएगा।
-
तेजी से हो रहा है रेल ट्रैक की क्षमता का विस्तार
क्षमता विस्तार पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि सभी परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। खलीलाबाद-बहराइच वाया बलरामपुर, श्रावस्ती, भिनगा (240.20 किमी.) नई रेल लाइन निर्माण के प्रथम चरण में खलीलाबाद-बांसी के मध्य कार्य प्रगति पर है। आगे की चरणों के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। दोहरीघाट-सहजनवा (81.17 किमी.) तथा आनन्दनगर-घुघुली वाया महाराजगंज (53.51 किमी.) नई लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन निर्माण के अन्तर्गत गोरखपुर-कुसम्ही के मध्य तीसरी लाइन का निर्माण पूरा कर कमीशन कर दिया गया है। गोंडा-बुढ़वल के मध्य तीसरी लाइन निर्माण के अंतर्गत गोंडा कचहरी-करनैलगंज का कार्य कमीशन कर दिया गया है तथा करनैलगंज-घाघरा घाट का कार्य जुलाई में पूर्ण कर लिया जाएगा। तराई क्षेत्र में बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड मीटर गेज खंड के आमान परिवर्तन के अंतर्गत बहराइच-नानपारा का कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि क्षमता विस्तार होने पर अधिक ट्रेनों का संचलन हो सकेगा। पत्रकारों से बातचीत के बाद अध्यक्ष स्पेशल ट्रेन से ट्रैक का निरीक्षण करते हुए सिवान रवाना हो गए।