{"_id":"6029f18f2c40fb1fc33df860","slug":"gorakhpur-new-adg-akhil-kumar-special-cleanliness-in-ramgarh-tal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवागत एडीजी ने नौका विहार पर चलाया विशेष अभियान, सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवागत एडीजी ने नौका विहार पर चलाया विशेष अभियान, सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
Mon, 15 Feb 2021 09:29 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Feb 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
नवागत एडीजी ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के नवागत एडीजी अखिल कुमार ने रविवार की सुबह नौकाविहार पर जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। एडीजी ने कहा कि जनसंवाद से जो बातें निकलकर सामने आई हैं, उस पर पुलिस को काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एडीजी अखिल कुमार ने नौका विहार पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। सबसे पहले पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को नमन किया गया। फिर एडीजी ने मौके पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। एडीजी ने कहा कि जगह-जगह कूड़ेदान होने के बावजूद भी लोग इधर-उधर कूड़ा फेंक देते हैं।
विज्ञापन
लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का मकसद यह है कि पुलिस अपने कार्यों से जनता से जुड़ सके। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। हर महीने नौका विहार सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान आईजी राजेश डी मोदक, प्रभारी एसएसपी व एसपी सिटी सोनम कुमार, आईपीएस व सीओ लाइन राहुल भाटी, सीओ कैंट सुमित शुक्ल, सीओ ट्रैफिक नितेश सिंह, आरआई उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।