{"_id":"67de8b91aec35198c60de4f3","slug":"gorakhpur-nagar-nigam-seals-the-office-of-pwd-chief-engineer-three-crore-rupees-due-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बकाए पर सख्ती: नगर निगम का PWD पर 3 करोड़ रुपये बकाया, मुख्य अभियंता दफ्तर सील- जानिए कैसे खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बकाए पर सख्ती: नगर निगम का PWD पर 3 करोड़ रुपये बकाया, मुख्य अभियंता दफ्तर सील- जानिए कैसे खुला
Sat, 22 Mar 2025 03:36 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 22 Mar 2025 03:36 PM IST
सार
शनिवार को दोपहर दो बजे के करीब नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय के नेतृत्व में कर विभाग और प्रवर्तन दल की टीम पहुंची थी। मौके पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता नहीं थे। इसके बाद निगम की टीम ने दफ्तर को खाली करवाकर सील कर दिया।
विज्ञापन
सील की कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन करोड़ रुपये संपत्ति कर बकाया होने शनिवार को नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता का कार्यालय सील कर दिया। बार-बार नोटिस के बाद भी बकाया भुगतान न करने पर निगम ने यह कार्रवाई की। हालांकि, 20 मिनट का बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर दफ्तर को खोल दिया गया।
विज्ञापन
साथ ही निर्देश दिया कि सोमवार तक बकाया जमा न करने पर दोबारा सील की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को दोपहर दो बजे के करीब नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय के नेतृत्व में कर विभाग और प्रवर्तन दल की टीम पहुंची थी। मौके पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता नहीं थे।
विज्ञापन
इसके बाद निगम की टीम ने दफ्तर को खाली करवाकर सील कर दिया। सूचना पाकर थोड़ी देर में मुख्य अभियंता राकेश वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने एमकेएनए विनय राय से बात की। इसके बाद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर दफ्तर को खोल दिया गया। मोहलत दी कि सोमवार तक बकाया जमा नहीं किया तो दोबारा दफ्तर
विज्ञापन
सील कर दिया जाएगा।