फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur Nagar Nigam 478 sweepers found missing again during inspection

Gorakhpur News: नगर निगम में सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात, नदारद मिले 478 सफाई कर्मचारी

Wed, 23 Nov 2022 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Nov 2022 10:26 AM IST
सार

जांच में जोन संख्या 1 में 30, जोन संख्या 2 में 57, जोन संख्या 03 में 48, जोन संख्या 04 में 44, जोन संख्या 05 में 49, जोन संख्या 06 में 45, जोन संख्या 07 में 58, जोन संख्या 08 में 66, जोन संख्या 09 में 36 और जोन संख्या 10 में 45 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित थे।

विज्ञापन
gorakhpur Nagar Nigam 478 sweepers found missing again during inspection
नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह की ओर से सफाई कार्य की निगरानी और औचक निरीक्षण के बावजूद सफाई कर्मचारियों के नदारद रहने की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार को भी निरीक्षण के दौरान 478 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन सफाई कर्मचारियों को एक दिन का वेतन करीब 1.75 लाख रुपये नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले छह दिनों में नगर आयुक्त ने चार बार औचक निरीक्षण कराया, जिसमें हर बार सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले हैं। मंगलवार को हुई औचक जांच में नगर निगम के सभी 10 जोन में 478 सफाई कर्मी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन


जांच में जोन संख्या 1 में 30, जोन संख्या 2 में 57, जोन संख्या 03 में 48, जोन संख्या 04 में 44, जोन संख्या 05 में 49, जोन संख्या 06 में 45, जोन संख्या 07 में 58, जोन संख्या 08 में 66, जोन संख्या 09 में 36 और जोन संख्या 10 में 45 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने इस कर्मियों का मंगलवार को वेतन रोकने के लिए जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया। इन 478 सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन लगभग 1.75 लाख रूपये है।


 गोरखपुर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि सभी जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षकों को निर्देश है कि वार्डों में अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को मस्टररोल में उपस्थित दिखा कर वेतन निकलवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे सफाई सुपरवाइजर, मेठ एवं सफाई निरीक्षकों को तत्काल चिह्नित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed