{"_id":"637da8109cd7a646885a9646","slug":"gorakhpur-nagar-nigam-478-sweepers-found-missing-again-during-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगर निगम में सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात, नदारद मिले 478 सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगर निगम में सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात, नदारद मिले 478 सफाई कर्मचारी
Wed, 23 Nov 2022 10:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:26 AM IST
सार
जांच में जोन संख्या 1 में 30, जोन संख्या 2 में 57, जोन संख्या 03 में 48, जोन संख्या 04 में 44, जोन संख्या 05 में 49, जोन संख्या 06 में 45, जोन संख्या 07 में 58, जोन संख्या 08 में 66, जोन संख्या 09 में 36 और जोन संख्या 10 में 45 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर आयुक्त अविनाश सिंह की ओर से सफाई कार्य की निगरानी और औचक निरीक्षण के बावजूद सफाई कर्मचारियों के नदारद रहने की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार को भी निरीक्षण के दौरान 478 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन सफाई कर्मचारियों को एक दिन का वेतन करीब 1.75 लाख रुपये नहीं दिया जाएगा।
पिछले छह दिनों में नगर आयुक्त ने चार बार औचक निरीक्षण कराया, जिसमें हर बार सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले हैं। मंगलवार को हुई औचक जांच में नगर निगम के सभी 10 जोन में 478 सफाई कर्मी अनुपस्थित थे।
जांच में जोन संख्या 1 में 30, जोन संख्या 2 में 57, जोन संख्या 03 में 48, जोन संख्या 04 में 44, जोन संख्या 05 में 49, जोन संख्या 06 में 45, जोन संख्या 07 में 58, जोन संख्या 08 में 66, जोन संख्या 09 में 36 और जोन संख्या 10 में 45 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने इस कर्मियों का मंगलवार को वेतन रोकने के लिए जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया। इन 478 सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन लगभग 1.75 लाख रूपये है।
गोरखपुर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि सभी जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षकों को निर्देश है कि वार्डों में अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को मस्टररोल में उपस्थित दिखा कर वेतन निकलवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे सफाई सुपरवाइजर, मेठ एवं सफाई निरीक्षकों को तत्काल चिह्नित करें।