फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Murder Accused son says When knife turned then father body was cut into pieces with a saw

बाप के किए टुकड़े-टुकड़े: चाकू मुड़ा तो आरी से किए शव के हिस्से, कातिल बेटा बोला- गर्दन काटते समय कांपे थे हाथ

Mon, 13 Mar 2023 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Mar 2023 11:11 AM IST
सार

तिवारीपुर में पिता की हत्या करने के आरोपी प्रिंस से पुलिस ने पूछताछ की तो उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा। पुलिस को उसने बताया कि पिता की गर्दन काटते समय उसके हाथ कांप रहे थे, लेकिन मारने का कोई पछतावा नहीं है। 

विज्ञापन
Gorakhpur Murder Accused son says When knife turned then father body was cut into pieces with a saw
आरोपी प्रिंस - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में पिता की हत्या के बाद प्रिंस घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू लाया और पिता की गर्दन काटने लगा। धार तेज नहीं होने की वजह से चाकू मुड़ गया। इसके बाद वह घर में रखा आरी वाली ब्लेड लाया और गर्दन काटकर अलग कर दी।
विज्ञापन


तिवारीपुर में पिता की हत्या करने के आरोपी प्रिंस से पुलिस ने पूछताछ की तो उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा। पुलिस को उसने बताया कि पिता की गर्दन काटते समय उसके हाथ कांप रहे थे, लेकिन मारने का कोई पछतावा नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी बताया कि हत्या के बाद वह शव के टुकड़े करके सूटकेस में भरकर दूर ले जाकर फेंक देता, ताकि किसी को पता न चले, लेकिन छोटे भाई के आ जाने से सूटकेस को गली में रखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून के धब्बे देखकर भाई पर हुआ शक : प्रशांत
छोटे भाई प्रशांत ने बताया कि वह जब घर पहुंचा तो भाई बाहर ही मिल गया था। पिता के बारे में पूछने पर उसके चेहरे से नहीं लग रहा था कि उसने हत्या की है। उसने आराम से बताया कि शाम सात बजे से ही पिता नहीं दिखे हैं, कहीं गए होंगे। इसके बाद जब पुलिस को सूचना दी गई तब भी वह आराम से खड़ा था। 
 

बाद में पुलिस की सख्ती पर उसने बताया कि पिता की हत्या कर दी है और शव के पास ले गया। प्रशांत ने बताया कि पूजा घर में खून के छींटे दिखे थे। उसे साफ किया गया था, लेकिन पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया था। तभी उसे भाई पर शक हो गया था। इसकी एक वजह यह भी कि पिछले कुछ दिनों से वह पिता से अक्सर झगड़ा कर रहा था।


 

एक सप्ताह से घर में थी विवाद की स्थिति
मधुर मुरली के घर में एक सप्ताह से तनाव की स्थिति थी। प्रिंस अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा था। पिता से आए दिन रुपये को लेकर विवाद होता था। उसने पिता से कहा था कि एक दुकान उसे दे दें, जिसे वह किराये पर उठाकर काम चलाएगा। होली से एक दिन पहले घर में ज्यादा विवाद होने पर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप किया था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि प्रिंस ऐसा कदम उठाएगा।
 

बैंक वाले उठा ले गए थे बाइक
प्रशांत के मुताबिक, प्रिंस इन दिनों काफी कर्ज में डूबा था। उसने बाइक फाइनेंस कराई थी। किस्त नहीं जमा कर पा रहा था। इस वजह से कुछ दिनों पहले बैंक वाले बाइक उठा ले गए। इस वजह से वह काफी परेशान था। प्रिंस बाइक छुड़ाने के लिए पिता से रुपये मांग रहा था, लेकिन पिता ने देने से इन्कार कर दिया। उसने मोहल्ले के पास के एक युवक से भी कुछ रुपये उधार लिए थे।

होली से पहले बेटे को लेकर मायके चली गई पत्नी
होली से पहले प्रिंस पत्नी पर मायके से रुपये मांगने का दबाव बना रहा था। इसी बात पर पत्नी से विवाद हुआ था। पत्नी ने साफ कह दिया था कि जेवर पहले ही दे चुकी, अब कहां से आएगा। इसके बाद पत्नी छह साल के बेटे को लेकर अपने मायके चली गई।
 

कर्ज से था परेशान

आपको बता दें कि बैंक का कर्ज चुकाने के लिए पिता ने पैसे देने से इंकार किया तो बेटे ने सिर पर सिल-बट्टा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गर्दन को चाकू और आरी से काटकर अलग कर दिया। फिर शव के टुकड़े करके उसे सूटकेस में भरकर घर के बगल की गली में चाय की दुकान में छिपा दिया।

 

 

वारदात शनिवार की रात तिवारीपुर इलाके के सूर्य विहार आवास विकास कॉलोनी में हुई। मधुर मुरली गुप्ता (62) का बड़ा बेटा प्रिंस बैंक का 40 हजार कर्ज देने के लिए पैसे मांग रहा था। किस्तें नहीं दे पाने पर बैंक वाले उसकी बाइक लेकर चले गए थे। मधुर के पैसे देने से मना करने पर प्रिंस ने उनकी हत्या कर दी। 

 

 

वह पिता के शव को ठिकाने लगा ही रहा था कि उसका छोटा भाई प्रशांत घर आ गया। उसने पिता को न देखकर संदेह होने पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रिंस गुप्ता उर्फ संतोष को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed