फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Election Half of population will equal participation in decision of victory or defeat

गोरखपुर नगर निकाय चुनाव: जीत-हार के फैसले में आधी आबादी की रहेगी बराबर भागीदारी

Tue, 11 Apr 2023 03:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Apr 2023 03:22 PM IST
सार

सिर्फ नगर निगम की बात करें, तो कुल 10.48 लाख वोटरों में करीब 40 फीसदी महिला वोटर हैं। इनमें 5.75 लाख पुरुष और 4.72 लाख महिला वोटर हैं। नगर निगम के 80 समेत पूरे नगर निकाय में कुल 256 वार्ड हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Election Half of population will equal participation in decision of victory or defeat
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के जीत-हार के फैसले में महिला वोटरों की भी लगभग बराबर भूमिका रहेगी। 13.68 लाख वोटरों में 7.43 लाख पुरुष तो 6.23 लाख महिला वोटर हैं। सिर्फ नगर निगम की बात करें, तो कुल 10.48 लाख वोटरों में करीब 40 फीसदी महिला वोटर हैं। इनमें 5.75 लाख पुरुष और 4.72 लाख महिला वोटर हैं। नगर निगम के 80 समेत पूरे नगर निकाय में कुल 256 वार्ड हैं। कुल 1,175 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें नगर निगम में सर्वाधिक 815 बूथ हैं।

विज्ञापन

 

निकाय पुरुष वोटर महिला वोटर कुल वोटर
नगर निगम 575826 472636 1048462
सहजनवां 19049 15566 34615
बांसगांव 8868 8147    17015
मुंडेरा बाजार 14010 12803 26813
पीपीगंज 23477 21525 45002
पिपराइच 16579 15659 32238
गोला बाजार 22767 19811 42578
बड़हलगंज 18889 17054 35943
कस्बा संग्रामपुर 10341 9489 19830
चौमुखा 10525 9708            20233
उरुवा बाजार 11613            10878 22491
घघसरा बाजार 11469 10142 21611
कुल 743413 623418 1366831


गोविवि के इंजीनियरिंग और वाणिज्य विभाग में होगा नामांकन
नगर निकाय चुनाव के तहत महापौर और पार्षद पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं वाणिज्य विभाग में होगा। इसके लिए डीएम ने दोनों भवनों के भूतल के दो-दो कक्ष और आसपास के वाहन पार्किंग स्थल को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के तहत 10 अप्रैल से कार्य संपन्न होने तक के लिए अधिगृहीत कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed