फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation will provide work for drinking water and solid waste management plant

गोरखपुर: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और पेयजल पर खर्च होंगे करीब 22 करोड़, नगर निगम ने तैयार की कार्ययोजना

Sat, 13 Feb 2021 09:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Feb 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation will provide work for drinking water and solid waste management plant
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर नगर निगम करीब 22.39 करोड़ की राशि से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के अलावा शहर के पेयजल के लिए काम कराएगा। इसके अलावा हर्बर्ट बांध के पास रोड चौड़ीकरण भी कराया जाएगा। 15वें वित्त की बैठक में इन कार्ययोजनाओं पर मुहर लगा दी गई। 63.57 लाख रुपये की लागत से स्टील के 10 नए टैंकर खरीदे जाएंगे।

विज्ञापन


मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में 14वें वित्त में बची धनराशि के साथ-साथ 15वें वित्त में मिले बजट के संबंध में विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसके तहत जलकल द्वारा अब आयरन के बजाय स्टील के टैंकर खरीदे जाएंगे। साथ ही पुराने 15 आयरन के टैंकरों की मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


7.08 करोड़ रुपये की लागत से निगम क्षेत्र में 13 नए और बड़े ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। जबकि 2.47 करोड़ खर्च कर नौ नए मिनी ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। बैठक में नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव राम सिंह गौतम, मुख्य अभियंता नगर निगम सुरेश चंद, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर्बर्ट बांध से अंत्येष्टि स्थल तक बनेगा टू लेन

नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि हर्बर्ट बांध से निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाले रोड को 60.54 लाख रुपये की लागत से टू-लेन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इसको प्राथमिकता में शामिल करते हुए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रोड के दोनों तरफ लकड़ी की दुकानलगाने वालों को हटाया जाएगा। सड़क के चौड़ा होने से अंत्येष्टि स्थल तक वाहनों के आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। फायर ब्रिक भी लगाया जाएगा।

प्लांट के लिए जमीन की होगी खरीदारी
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए 12 करोड़ की लागत से 20 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी।   शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए निगम द्वारा लखनऊ रोड पर सुथनी में 20 एकड़ जमीन खरीदी जा रही है। सर्किल रेट का चार गुना भुगतान करने का निर्णय होने के बाद किसानों ने जमीन बैनामा करना शुरू कर दिया है। जमीन खरीदने के लिए निगम ने 12 करोड़ 24 लाख रुपये रिजर्व रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed