फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation will first collect tax from commercial buildings in two new wards

गोरखपुर नगर निगम का संपत्ति कर : नए वार्डों में पहले इन 'खास' लोगों से होगी वसूली, 16 हजार संपत्तियां चिन्हित

Tue, 15 Apr 2025 01:46 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 01:46 PM IST
सार

नगर निगम संपत्ति कर बिल में अंकित धनराशि का बकाया ब्याज समेत एकमुश्त भुगतान 30 अप्रैल तक करने पर छूट प्रदान करेगा। यह छूट वर्तमान वित्तीय वर्ष की चालू मांग पर मिलेगी। डिजिटल, ऑनलाइन और कैशलेस भुगतान पर 15 फीसदी एवं अन्य माध्यमों से भुगतान करने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation will first collect tax from commercial buildings in two new wards
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स

विस्तार

नगर निगम में शामिल नए वार्डों में संपत्ति कर के लिए भवनों का सर्वे जारी है। दो वार्डों हरसेवकपुर और खोराबार में सर्वे का काम लगभग पूरा भी हो गया है। इनमें सबसे पहले कॉमर्शियल भवनों के स्वामियों से संपत्ति कर की वसूली की जाएगी।

विज्ञापन


नए वार्डों में वित्तीय वर्ष 2024-25 से ही संपत्ति कर की वसूली होगी। निगम की कोशिश है कि पहले कॉमर्शियल भवनों को नोटिस देकर उनसे वसूली की जाए। नगर निगम में शामिल 10 नए वार्डों में सर्वे का काम चल रहा है। खोराबार और हरसेवकपुर में सर्वेक्षण एवं जियो टैग का काम लगभग पूरा हो चुका है। इन दोनाें वार्डों में मिलाकर करीब 16 हजार संपत्तियां चिह्नित हुई हैं।
विज्ञापन


नगर निगम इनके टैक्स की गणना कर जल्द प्रकाशन कराएगा। इसके बाद इन्हें संपत्ति कर का नोटिस दिया जाएगा। नोटिस पर आने वाली आपत्तियों के निस्तारण के बाद वसूली शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अप्रैल तक भुगतान पर छूट
नगर निगम संपत्ति कर बिल में अंकित धनराशि का बकाया ब्याज समेत एकमुश्त भुगतान 30 अप्रैल तक करने पर छूट प्रदान करेगा। यह छूट वर्तमान वित्तीय वर्ष की चालू मांग पर मिलेगी। डिजिटल, ऑनलाइन और कैशलेस भुगतान पर 15 फीसदी एवं अन्य माध्यमों से भुगतान करने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नागरिकों से अपील की कि 30 अप्रैल तक संपत्ति कर का बकाया भुगतान करते हुए नियमानुसार छूट का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यदि बिल नहीं मिला है तो नगर निगम के कंप्यूटर विभाग के काउंटर से बिल प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नगर निगम की वेबसाइट से भी बिल डाउनलोड कर भुगतान किया जा सकता है।


नए वार्डों में संपत्ति कर के लिए भवनों का सर्वे जारी है। दो वार्डों में सर्वे का काम लगभग पूरा हो गया है। इन्हें जल्द नोटिस दिया जाएगा। कॉमर्शियल भवनों से पहले वसूली पर जोर रहेगा: दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed