फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation officials will give mantra to make compost from garbage in multi-storey buildings

गोरखपुर: कल बहुमंजिली इमारतों में कूड़े से खाद बनाने का मंत्र देंगे नगर निगम के अफसर

Mon, 15 Nov 2021 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Nov 2021 01:46 PM IST
सार

पहले चरण में शहर के पांच जोनों की कुल 10 बहुमंजिली इमारतों और कॉलोनियों में इसकी शुरुआत मंगलवार से होगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation officials will give mantra to make compost from garbage in multi-storey buildings
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने और शहर को कूड़ा मुक्त बनाने की अनूठी मुहिम के तहत मंगलवार को नगर निगम के अधिकारी शहर के बहुमंजिली इमारतों में कूड़े से खाद बनाने का मंत्र देंगे। साथ ही अपार्टमेंट के हरफ्लैट में रहने वालों को दो-दो डस्टबिन देंगे।
विज्ञापन


पहले चरण में शहर के पांच जोनों की कुल 10 बहुमंजिली इमारतों और कॉलोनियों में इसकी शुरुआत मंगलवार से होगी। नगर निगम के अधिकारी इन अपार्टमेंट की सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर घर से निकलने वाले कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की जानकारी देंगे। पूरे कार्यक्रम का संचालन नगर निगम करेगा। वहीं अमर उजाला मुहिम के प्रचार प्रसार और जागरूकता की जिम्मेदारी निभाएगा।
विज्ञापन


गीले-सूखे कचरे को अलग करने के लिए जागरूक करेंगे अधिकारी
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि सभी जोनल अधिकारी एवं जोनल इंस्पेक्टर अपने- अपने जोन में स्थित बहुमंजिली इमारतों अथवा फ्लैट में रहने वाले लोगों की सूची तैयार करेंगे। साथ ही सोसाइटी के लोगों से संपर्क कर डोर टू डोर कलेक्शन, गीले-सूखे कचरे को अलग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इन इमारतों के सोसाइटी के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ समस्त आवासीय लोगों को हरा नीला डस्टबिन उपलब्ध कराया जाएगा। फ्लेक्स बैनर लगाकर भी इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीले कूड़े से बनेगी खाद, होगी बिक्री
नगर आयुक्त ने बताया कि शहर से निकलने वाले गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी। नगर निगम अपने पार्कों आदि में इस खाद का उपयोग करेगा। अतिरिक्त कम्पोस्टिंग खाद को न्यूनतम दरों पर जनता को उपलब्ध कराया जाएगा।

घर पर ही खाद बनाना सिखाएगा नगर निगम
नगर निगम द्वारा यह भी प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को गीले कूड़े से घर पर ही खाद बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाए। ताकि लोग अपने किचेन गार्डन में अपने ही बनाए खाद का उपयोग कर सकें। सूखे कूड़े के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिन घरों में ऐसी व्यवस्थाएं नहीं हो सकती है। वहां का गीला एवं सूखा कूड़ा नगर निगम एकत्र करेगा और उसे उपयोगी बनाएगा।


इन बहुमंजिली इमारतों में चलेगा अभियान
आर्चिड ग्रीन, जैमिनी गार्डेनिया, पॉम पैराडाइज अपार्टमेंट तारामंडल, सराफा रेजीडेंसी अपार्टमेंट बेतियाहाता, स्टेट बैंक कॉलोनी जाफरा बाजार, विंध्यवासिनी कॉलोनी मियां बाजार, गोरखधाम अपार्टमेंट, श्रीजी अपार्टमेंट, जैमिनी अपार्टमेंट शाहपुर, जैमिनी अपार्टमेंट सेमरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed