फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur multi level parking Monthly fee of four wheeler 500 and two wheeler 250 rupees

गोरखपुर मल्टीलेवल पार्किंग: चार पहिया का मासिक शुक्ल 500 और दोपहिया वाहन का 250 रुपये

Sat, 13 Nov 2021 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Nov 2021 11:00 AM IST
सार

महापौर, जीडीए उपाध्यक्ष, व्यापारियों की बैठक में मल्टीलेवल पार्किंग के शुल्क पर सहमति बनी। पार्किंग रात 11 बजे तक खुली रहेगी। चार घंटे के लिए चार पहिया वाहनों को 25 और दोपहिया वाहन को दस रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन
Gorakhpur multi level parking Monthly fee of four wheeler 500 and two wheeler 250 rupees
व्यापारियों के साथ बैठक करते मेयर सीताराम जायसवाल। साथ में जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में स्थित गोलघर की मल्टीलेवल पार्किंग में चार पहिया वाहन खड़ा करने के लिए प्रतिमाह 500 और दो पहिया वाहन के लिए 250 रुपये शुल्क देना होगा। शुक्रवार को महापौर सीताराम जायसवाल, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह और व्यापारियों की जीडीए सभागार में हुई बैठक में वाहन पार्किंग शुल्क पर सहमति बनी।
विज्ञापन


दो पहिया, चार पहिया वाहनों की पार्किंग का मासिक शुल्क व्यापारी सहित आम जनता के लिए समान होगा। साइकिल स्टैंड का मासिक शुल्क सौ रुपये तय किया गया है। दैनिक शुल्क की पुरानी दरें ही आगे भी लागू रहने पर सहमति बनी। इसके मुताबिक, चार पहिया वाहन की पार्किंग के लिए चार घंटे के 25 रुपये चुकाने होंगे, जबकि इतनी ही देर के लिए दो पहिया वाहन के दस रुपये। मासिक पास बनाए जाने की सुविधा जल्द ही शुरू होगी। पार्किंग रात 11 बजे तक खुली रहेगी। देर रात तक पार्किंग खोले जाने पर प्रशासन और व्यापारियों के बीच सहमति नहीं बन सकी, इस बिंदु पर बाद मेें निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में जीडीए की ओर से चार पहिया वाहन के लिए 700 रुपये का प्रस्ताव रखा गया। व्यापारियों ने इसे ज्यादा बताते हुए 500 रुपये करने की मांग की। काफी चर्चा के बाद व्यापारियों की बात मान ली गई। महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होने से गोलघर को जाम से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। उतना ही शुल्क लिया जाएगा जिसमें पार्किंग का रख-रखाव हो सके। बैठक में जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता मुकेश अग्रवाल, व्यापारी नेता सत्यप्रकाश सिंह मुन्ना, मदन अग्रहरि, युवा व्यापारी नेता मनीष सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कीम के जरिए ग्राहकों को पार्किंग के लिए करेंगे प्रोत्साहित
गोलघर में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए व्यापारी स्कीम देकर प्रोत्साहित करेंगे। बैठक में व्यापारियों ने सुझाव दिया कि पार्किंग के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए स्कीम चलाना चाहते हैं। एक निश्चित धनराशि की खरीद पर ग्राहक की पार्किंग का शुल्क दुकानदार वहन करेगा। ग्राहकों को निशुल्क पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दुकानदार जीडीए से प्रीपेड कूपन खरीदेंगे। जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि इससे पार्किंग को काफी बढ़ावा मिलेगा।


सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों का होगा चालान
सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों का चालान किया जाएगा। यातायात पुलिस के साथ मिलकर जीडीए की ओर से जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि गोलघर में आने वाले सभी लोग पार्किंग का प्रयोग करें, जिससे वहां जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed