{"_id":"686821750f609103d90f9624","slug":"gorakhpur-muharram-the-citys-traffic-system-will-remain-changed-go-out-only-after-checking-the-route-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-992076-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम 2025 : बदली रहेगी गोरखपुर की यातायात व्यवस्था, रूट देखकर ही निकलें- नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम 2025 : बदली रहेगी गोरखपुर की यातायात व्यवस्था, रूट देखकर ही निकलें- नहीं होगी परेशानी
Sat, 05 Jul 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:16 AM IST
सार
लखनऊ व वाराणसी के तरफ से शहर में आने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा व पैडलेगंज चौराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मोहद्दीपुर चौराहा, कौवाबाग होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। महरागंज से शहर में आने वाले भारी वाहन राप्तीनगर चौराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन स्पोर्ट्स कॉलेज, इंडस्ट्रियल एरिया मोड़, बरगदवां होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर। मुहर्रम की 10वीं के जुलूस के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यह व्यवस्था रविवार सुबह से जुलूस समाप्ति तक प्रभावी रूप से लागू रहेगी। ऐसे में अगर आप रविवार को बाहर निकलने की सोच रहे हैं तो रूट देखकर ही जाएं।
विज्ञापन
यह होगा डायवर्जन
- लखनऊ व वाराणसी के तरफ से शहर में आने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा व पैडलेगंज चौराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मोहद्दीपुर चौराहा, कौवाबाग होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
- महरागंज से शहर में आने वाले भारी वाहन राप्तीनगर चौराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन स्पोर्ट्स कॉलेज, इंडस्ट्रियल एरिया मोड़, बरगदवां होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
-पिपराइच की तरफ से शहर में आने वाले भारी वाहन पादरी चौराहा, कौवाबाग तिराहा, मोहद्दीपुर चौराहा से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- देवरिया के तरफ से शहर में आने वाले भारी वाहन मोहद्दीपुर चौराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन पैडलेगंज चौराहा, टीपी नगर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
-दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टीपी नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया, ऑटो और ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे।
- घोष कंपनी से नखास और घोष कंपनी से रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंधित रहेगा।
- अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से पाण्डेयहाता, घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- हुमायूंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- असुरन चौराहा से कालीमंदिर ओवर ब्रिज के तरफ छोटे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- विजय चौराहा से गोलघर, शास्त्री चौराहा से गोलघर, सिटीमॉल से गोलघर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कौवाबाग से असुरन चौराहा के तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन मोहद्दीपुर की तरफ डायवर्ट होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगें।
- खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर, घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक, फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर, जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- फरेंदा से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को बरगदवा तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं आ सकेंगे। काॅमर्शियल वाहनों का प्रवेश इंडट्रियल एरिया मोड़ से रामनगर चौराहा से स्पोर्ट्स काॅलेज, खजांची चौराहा, पादरी चौराहा, कौवाबाग, मोहद्दीपुर ओवरब्रिज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- गोरखपुर महानगर से फरेंदा की ओर जाने वाली सवारी मोटर गाड़ियां और निजी बसें रेलवे स्टेशन, सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए कौवाबाग, पादरी बाजार चौराहा, खजांची व राप्तीनगर चौराहा होते हुए स्पोर्ट्स काॅलेज, रामनगर चौराहा, इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से बरगदवा होकर जाएगी।