फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur MP Ravi Kishan has been honoured with the Filmfare Award and has also received the Sansad Ratna.

फिल्मों से राजनीति तक रवि किशन नंबर वन: अब मिला फिल्मफेयर अवार्ड, जनसेवा में ‘सांसद रत्न’से भी गए थे नवाजे

Sun, 12 Oct 2025 10:58 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 10:58 AM IST
सार

यह क्षण रवि किशन के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि 33 वर्षों के लंबे अभिनय सफर के बाद उन्होंने फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया है। मंच पर अवार्ड ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा 'महादेव की कृपा, आप सभी लोगों के स्नेह, परिवार और विशेष रूप से पत्नी के सहयोग से यह सफलता मिली है।

विज्ञापन
Gorakhpur MP Ravi Kishan has been honoured with the Filmfare Award and has also received the Sansad Ratna.
सांसद व अभिनेता रवि किशन फिल्मफेयर अवार्ड के साथ - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम

विस्तार

फिल्म जगत और राजनीति दोनों ही क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बना चुके गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने एक बार फिर अपने अद्भुत व्यक्तित्व और बहुमुखी प्रतिभा से देशभर में गोरखपुर का नाम रोशन किया है। गुजरात में आयोजित प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में रवि किशन को फिल्म 'लापता लेडीज' में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का सम्मान दिया गया।

विज्ञापन


यह क्षण रवि किशन के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि 33 वर्षों के लंबे अभिनय सफर के बाद उन्होंने फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया है। मंच पर अवार्ड ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा 'महादेव की कृपा, आप सभी लोगों के स्नेह, परिवार और विशेष रूप से पत्नी के सहयोग से यह सफलता मिली है। यह सम्मान मेरे दर्शकों, मेरे क्षेत्र और मेरे देश को समर्पित है'।

विज्ञापन

गुजरात में आयोजित फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में देशभर के नामचीन कलाकार, निर्देशक और निर्माता मौजूद रहे। लापता लेडीज को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से भरपूर सराहना मिली।

केवल सिनेमा में ही नहीं, बल्कि जनसेवा के क्षेत्र में भी रवि किशन शुक्ला की उपलब्धियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उन्हें 'सांसद रत्न पुरस्कार'  से भी सम्मानित किया गया , जो संसद में उत्कृष्ट कार्य और लोकहित में निरंतर सक्रियता के लिए दिया जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed