फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: MMMUT: 56 percent of B.Tech seats filled in the first round of counseling

एमएमएमयूटी : पहले राउंड की काउंसिलिंग में भरीं बीटेेक की 56 प्रतिशत सीटें

Sat, 05 Jul 2025 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: MMMUT: 56 percent of B.Tech seats filled in the first round of counseling
दूसरे चरण की काउंसिलिंग आज से, 523 सीटों के लिए आज ही जारी होगी दूसरी सूची
विज्ञापन

बीटेक की कुल 1189 में से 610 यूपी और 56 सीटें दूसरे राज्यों की सीटें भरीं
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पहले राउंड की काउंसिलिंग में करीब 56 प्रतिशत से अधिक सीटें भर गई हैं। दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स शुक्रवार को जारी कर दी गई। इसके तहत 523 सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग पांच जुलाई से शुरू होगी। दूसरी सूची भी पांच को ही प्रकाशित होगी।

एमएमएमयूटी के स्नातक संवर्ग के अधिष्ठाता प्रो. वीके मिश्र ने बताया कि बीटेक की आठ शाखाओं में कुल 1189 सीटें हैं। इन पर प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग 28 जून को शुरू हुई थी। उनमें से 666 अभ्यर्थियों ने निर्धारित 80 हजार रुपये का शुल्क जमा करते हुए फ्रीज या फ्लोट का ऑप्शन चुना है। भरी हुईं सीटों में 610 यूपी और 56 अन्य राज्य के अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। चरण में जिन विद्यार्थियों की काउंसिलिंंग की जानी है, उनके कागजात की जांच पांच से सात जुलाई तक की जाएगी। इसी दौरान वे फ्रीज या फ्लोट ऑप्शन चुन सकते हैं। पांच से आठ जुलाई के बीच उन्हें कंफर्मेशन शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन


...
एनआरआई कोटे से एक को मिला प्रवेश
एमएमएमयूटी में पहली बार एनआरआई कोटे से प्रवेश लिया गया है। एनआरआई कोटा के तहत विदेश में कमाने वाले भारतीय लोगों के बच्चों को प्रवेश का प्रावधान है। इस कोटे से प्रवेश लेने वाले छात्र ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया है। इस बार जिसने प्रवेश लिया है, उसके पिता यूएई में कमाते हैं। यह योजना सत्र 2024-25 में शुरू हुई थी, लेकिन तब कोई अभ्यर्थी अर्ह नहीं पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
इन विषयों में भरीं इतनी सीटें
विषय भरी सीटें
कंप्यूटर साइंस 157
इलेक्ट्रॉनिक्स 139
इलेक्ट्रिकल 91
आईटी 90
मैकेनिकल 88
सिविल 67
आईओटी 49
केमिकल 32

...
वर्जन
पहले राउंड की काउंसिलिंग पूरी हो गई। दूसरे चरण की काउंसिलिंग शनिवार से शुरू हो रही है। करीब 56 प्रतिशत सीटें पहले राउंड की काउंसिलिंग के बाद भर गई हैं।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed