फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Metro news UP cabinet decisions clear way to make Gorakhpur metropolitan city

खुशखबर: गोरखपुर में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से मिली मंजूरी

Sat, 20 Nov 2021 02:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Nov 2021 02:22 PM IST
सार

 कम आबादी के कारण शहर मेट्रोपोलिटन के दायरे में नहीं आ रहा था। ऐसे में पिपराइच और गोरखपुर से सटे चार विकास खंडों को नगर निगम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Gorakhpur Metro news UP cabinet decisions clear way to make Gorakhpur metropolitan city
गोरखपुर को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने का रास्ता साफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने और लाइट मेट्रो चलाने में कम आबादी की बाधा सरकार ने शुक्रवार को दूर कर दी। इसके लिए पिपराइच नगरपालिका और गोरखपुर से सटे चार विकास खंडों को गोरखपुर नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से मंजूरी दे दी गई है। इससे शहर में 4589 करोड़ रुपये की लागत से मेट्रो चलाने का रास्ता साफ हो गया है। राइट्स एवं लखनऊ रेल मेट्रो कॉरपोरेशन ने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का अनुमोदन कर पहले ही शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


दरअसल राज्य सरकार गोरखपुर में लाइट मेट्रो चलाना चाहती है, लेकिन इसके लिए शहर को मेट्रोपोलिटन घोषित करना जरूरी होता है। अभी तक आबादी कम होने के कारण यह शहर उस दायरे में नहीं आ पा रहा था। देश के भीतर लाइट और नियो मेट्रो को दौड़ाने पर केंद्रीय बजट के बाद अब यूपी सरकार के बजट में भी फंड आवंटित होने से गोरखपुर में मेट्रो दौड़ाने के काम में तेजी आने की उम्मीद जगी थी।
विज्ञापन


गोरखपुर में तीन बोगियों वाली लाइट मेट्रो को दौड़ाने की तैयारी है। राइट्स व लखनऊ रेल मेट्रो कॉरपोरेशन ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का अनुमोदन कर शासन को भेज दिया है। राज्य सरकार के बजट में भी गोरखपुर और वाराणसी में मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही गोरखपुर मेट्रो के प्रस्ताव को केंद्र से भी हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो रूट पर होंगे कुल 14 स्टेशन
डीपीआर के मुताबिक, शहर में 4589 करोड़ रुपये की लागत से तीन बोगियों (कार) वाली मेट्रो दौड़ेगी। इसके लिए दो रूट तय किए गए हैं। पहला रूट 15.14 किमी लंबा होगा, जो श्यामनगर (बरगदवां के पास) से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक का होगा। इस पर कुल 14 स्टेशन होंगे। दूसरा रूट गुलरिहा से शुरू होकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज, असुरन चौक, धर्मशाला, गोलघर, कचहरी चौराहा होते हुए नौसड़ तक जाएगा। यह 12.70 किमी लंबा रूट है, जिसपर 12 स्टेशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed