फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Mega Block: Banda Express Among 5 Trains Cancelled, 24 Trains To Run From Other Stations

यात्री कृपया ध्यान दें: बांदा एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गोरखपुर की 24 ट्रेनें अब यहां से चलेंगी

Tue, 26 May 2026 10:59 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 26 May 2026 10:59 AM IST
सार

गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म 07 एवं 08 पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए रेल प्रशासन ने यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। बांदा एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें विभिन्न तिथियों में निरस्त रहेंगी, जबकि 24 ट्रेनों को गोरखपुर की जगह बीच के स्टेशनों से संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur Mega Block: Banda Express Among 5 Trains Cancelled, 24 Trains To Run From Other Stations
गोरखपुर रेल ट्रैक

विस्तार

गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफाॅर्म 07 एवं 08 पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए रेल प्रशासन ने यातायात ब्लाॅक लिया है। इसके चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। पांच ट्रेनें विभिन्न तिथियों में निरस्त रहेंगी, जबकि 24 ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन

निरस्तीकरण-
- गोरखपुर से 04 जून को चलने वाली 05057 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी।
- दिल्ली से 05 जून को चलने वाली 05058 दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोरखपुर से 29 मई एवं 05 जून को चलने वाली 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी।
- बांद्रा टर्मिनस से 30 मई एवं 06 जून को चलने वाली 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी।

- गोरखपुर से 29 मई से 07 जून तक चलने वाली 55031/55032 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी।
विज्ञापन

बीच के स्टेशनों से संचालित होने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें
-
आसनसोल से 29 मई एवं 05 जून को 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर से 30 मई एवं 06 जून को 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से संचालित होगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 03 जून को 11081 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर से 05 जून को 11082 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से संचालित होगी।

- बनारस से 29 मई से 07 जून तक चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर से 29 मई से 07 जून तक 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट से संचालित होगी।
- अहमदाबाद से 29, 30, 31 मई, 02, 03, 04, 05, 06 एवं 07 जून को 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर से 30, 31 मई, 01, 03, 04, 05, 06, 07 एवं 08 जून को 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद
एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर कैंट से संचालित होगी।

- बांद्रा टर्मिनस से 01 जून को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर से 02 जून चलने वाली 19092 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट से चलाई जाएगी।
- रांची से 29 मई एवं 05 जून को 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर से 30 मई एवं 06 जून को 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट से संचालित होगी।

- बांद्रा टर्मिनस से 31 मई को 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर से 02 जून को 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर बलरामपुर से संचालित होगी।
- पुणे से 28 मई एवं 04 जून को 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर से 30 मई एवं 06 जून को 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ से संचालित होगी।

- गोमतीनगर से 29 मई से 07 जून तक 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर से 29 मई से 07 जून तक 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनंदनगर से संचालित होगी।
- दादर से 28, 30, 31 मई, 02 एवं 04 जून को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी और गोरखपुर से 30 मई, 01, 02, 04 एवं 06 जून को 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed