फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur medical collage reamedicivir injection

मेडिकल कॉलेज में खत्म हुआ रेमडेसिविर इंजेक्शन

Wed, 12 Aug 2020 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur medical collage reamedicivir injection
मेडिकल कॉलेज में खत्म हुआ रेमडेसिविर इंजेक्शन
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना के गंभीर मरीजों को दिया जाने वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन बीआरडी मेडिकल कॉलेज में खत्म हो गया है। यह इंजेक्शन बाजार में भी उपलब्ध नहीं है। इस वजह से कोरोना के गंभीर मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 30 से अधिक कोरोना के गंभीर मरीज भर्ती है।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रेमडेसिविर इंजेक्शन खत्म होने की जानकारी शासन को दी, तो उसे कहा गया कि स्थानीय स्तर पर खरीद करके मरीजों को दिया जाए। मेडिकल कॉलेज के सामने दिक्कत यह है कि यह इंजेक्शन बाजार में भी उपलब्ध नहीं है। कॉलेज प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि बुधवार को इंजेक्शन मिल सकता है। वहीं, भालोटिया मार्केट के थोक दुकानदारों ने इंजेक्शन के ऑर्डर किए हैं, जो 16 अगस्त तक आ सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में रेमडेसिविर इंजेक्शन निशुल्क लगता है। करीब 18 से 19 मरीजों को यह इंजेक्शन निशुल्क लग चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक, इंजेक्शन लगने के बाद मरीजों की सेहत में काफी सुधार हुआ है। इसकी वजह से कोरोना में यह इंजेक्शन कारगर माना जा रहा है। यही वजह है कि शासन ने लगभग 10 दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज को 75 वायल इंजेक्शन उपलब्ध कराया था। बाजार में एक इंजेक्शन की कीमत 3600 से 4000 रुपये के बीच है, लेकिन दवा विक्रेता समिति इसे 3300 रुपये में उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मरीज को दी जाती है छह डोज
एक मरीज के लिए छह इंजेक्शन की डोज तय है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार के अनुसार, शुरुआत में 100 एमजी की दो डोज दी जाती है। बाद में 100-100 एमजी की चार डोज दी जाती है।
बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगा इंजेक्शन
डॉक्टरों की अनुमति और उनके पर्चे पर ही यह इंजेक्शन बाजार में मिलता है। बिना पर्चे के इंजेक्शन नहीं मिलेगा। इसके लिए मरीज का आधार कार्ड, कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट व डॉक्टर का पर्चा लेकर आना होगा।

कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए शासन की ओर से 75 वायल रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले थे, जो खत्म हो गए हैं। शासन को मांग भेजी गई है। उम्मीद है कि बुधवार तक इंजेक्शन मिल जाएंगे।
- डॉ. गणेश कुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
करीब एक माह पहले भालोटिया मार्केट में यह इंजेक्शन मंगाया गया था, इस समय खत्म हो गया है। कंपनी ने 16 अगस्त तक भेजने का आश्वासन दिया है।
- आलोक चौरसिया, महामंत्री, दवा विक्रेता समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed