{"_id":"5ebe4e818ebc3e9c9a5fc3e9","slug":"gorakhpur-man-died-from-corona-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के शख्स की दुबई में कोरोना से हुई मौत, 30 अप्रैल को लौटने वाला था वतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के शख्स की दुबई में कोरोना से हुई मौत, 30 अप्रैल को लौटने वाला था वतन
Fri, 15 May 2020 09:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 May 2020 09:10 PM IST
सार
- 12 दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज
- कंपनी के अधिकारियों ने घरवालों को सूचना दी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के जटेपुर उत्तरी, मिठाई लाल का हाता के पास रहने वाले 55 वर्षीय शख्स की दुबई में कोरोना से मौत हो गई। दुबई में जिस फर्म में वह काम करता था उसके अफसरों ने घरवालों को बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 12 दिन से उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक के घर की स्थिति ठीक नहीं थी, इस वजह से करीब दस साल पहले वह दुबई कमाने चला गया था। वहां एक कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहा था। बीच में दो से तीन बार उनका घर भी आना हुआ था।
विज्ञापन
बीते 30 अप्रैल को गोरखपुर आने के लिए उनका टिकट था। इसी दौरान कोविड-19 कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण देश में हुए लाक डाउन में वह दुबई में ही फंस गए। घरवालों के मुताबिक बीते एक सप्ताह से उनसे किसी की बात नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
कंपनी के मैनेजर से ही बात हो रही थी । मृतक की एक बेटी व एक बेटा है। दोनों अभी पढ़ाई करते हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं शादी ब्याह अच्छी तरह से हो जाए इसी लिए वह दुबई गए थे ।आसपास के लोगों ने बताया की घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। सुबह मौत की खबर सुनते ही परिजनों का बुरा हाल है।