फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur man died from corona in Dubai

गोरखपुर के शख्स की दुबई में कोरोना से हुई मौत, 30 अप्रैल को लौटने वाला था वतन

Fri, 15 May 2020 09:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 May 2020 09:10 PM IST
सार

  • 12 दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज
  • कंपनी के अधिकारियों ने घरवालों को सूचना दी

विज्ञापन
Gorakhpur man died from corona in Dubai
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर शहर के जटेपुर उत्तरी, मिठाई लाल का हाता के पास रहने वाले 55 वर्षीय शख्स की दुबई में कोरोना से मौत हो गई। दुबई में जिस फर्म में वह काम करता था उसके अफसरों ने घरवालों को बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 12 दिन से उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक के घर की स्थिति ठीक नहीं थी, इस वजह से करीब दस साल पहले वह दुबई कमाने चला गया था। वहां एक कंपनी में  इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहा था। बीच में दो से तीन बार उनका घर भी आना हुआ था।
विज्ञापन


बीते 30 अप्रैल को गोरखपुर आने के लिए उनका टिकट था। इसी दौरान कोविड-19 कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण देश में हुए लाक डाउन में वह दुबई में ही फंस गए। घरवालों के मुताबिक बीते एक सप्ताह से उनसे किसी की बात नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के मैनेजर से ही बात हो रही थी । मृतक की एक बेटी व एक बेटा है। दोनों अभी पढ़ाई करते हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं शादी ब्याह अच्छी तरह से हो जाए इसी लिए वह दुबई गए थे ।आसपास के लोगों ने बताया की घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। सुबह मौत की खबर सुनते ही परिजनों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed