फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur mahotsav preperation in ddu university

गोरखपुर महोत्सव के लिए निखरने लगा विश्वविद्यालय, परिसर में जुटे 200 सफाईकर्मी

Fri, 10 Jan 2020 12:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur mahotsav preperation in  ddu university
गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने गोरखपुर महोत्सव के दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से लेकर परिसर को जाने वाली सड़कों की सफाई का जिम्मा संभाल लिया है। करीब दो सौ सफाई कर्मचारी तीन शिफ्ट में गोरखपुर महोत्सव के दौरान सफाई कार्य में जुटे रहेंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर महोत्सव 11 जनवरी से 13 जनवरी तक गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा है। इस महोत्सव में सिर्फ गोरखपुर के ही नहीं आसपास के जिलों से भी काफी संख्या में लोग आते है। ऐसे में जिला प्रशासन ने इस परिसर की सफाई का जिम्मा नगर निगम को सौंपा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि महोत्सव के दौरान परिसर की सफाई के लिए 200 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


ये सफाई कर्मचारी सुबह सात बजे से एक बजे तक, दोपहर में एक बजे से रात सात बजे तक और रात सात बजे से 11 बजे तक सफाई का काम करेंगे। इसके साथ ही यहां 10 मोबाइल टॉयलेट लगाए जाएंगे। जिसकी सफाई के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा महोत्सव में आने वाले लोगों को पेयजल की व्यवस्था के तौर पर आठ टैंकर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed