फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Mahotsav Kanika kapoor won hearts of Gorakhpur people by singing all hit songs

गोरखपुर महोत्सव: ये दुनिया पित्तल दी...गाने पर खूब झूमे गोरखपुरवासी

Sun, 14 Jan 2024 12:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Jan 2024 12:16 PM IST
सार

कनिका ने लोगाें का उत्साह देखकर उन्हें निराश नहीं किया और ढेर सारे गाने सुनाए। तेनू काला चश्मा जंचदा है... सुबह होने ना दें... लत लग गई... तेरा लौंग लवाचा.. आशिक बनाया...बिजली-बिजली...गुलाबी आंखें... अंबर सरिया... कजरा मोहब्बत वाला... झुमका गिरा रे जैसे गीतों को सुनाकर उन्होंने गोरखपुरवासियों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Gorakhpur Mahotsav Kanika kapoor won hearts of Gorakhpur people by singing all hit songs
गोरखपुर महोत्सव में गायक कनिका कपूर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सर्द रात, बॉलीवुड नाइट और मंच पर कनिका कपूर हों तो मनोरंजन का तड़का लगना तय है। शनिवार को गोरखपुर महोत्सव के बाॅलीवुड नाइट में कनिका के मंच पर आते कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। जमकर धमाल मचा। एक के बाद एक कनिका न अपने हिट गाने सुनाए और सर्द रात में भी लोगों में जोश भर दिया। देर रात तक श्रोता कनिका के गीतों पर झूमते नजर आए।

विज्ञापन


''चिटियां कलाइयां वे'' गाने के साथ जब कनिका ने महोत्सव का मंच संभाला तो बेसब्री से इंतजार कर रहे श्रोताओं ने शोर मचाकर उनका भव्य स्वागत किया। श्रोताओं के जोश को देखकर कनिका भी उत्साहित हो गईं और बिना रुके लगातार एक के बाद एक हिट गानों की प्रस्तुति शुरू कर दी। खुद को उत्तर प्रदेश का बताते हुए उन्होंने श्रोताओं को खुद से जोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


साड्डी गली...मैनू यार ना मिले तो मर जावां... हाई हील ते नच्चे... देसी गर्ल.. लंदन ठुमका दा सुनने के बाद जैसे ही उन्होंने बेबी डाॅल सोने दी... सुनाया, कुर्सियों पर बैठे बहुत सारे युवा खड़े होकर झूमने लगे और उनका साथ देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिका ने लोगाें का उत्साह देखकर उन्हें निराश नहीं किया और ढेर सारे गाने सुनाए। तेनू काला चश्मा जंचदा है... सुबह होने ना दें... लत लग गई... तेरा लौंग लवाचा.. आशिक बनाया...बिजली-बिजली...गुलाबी आंखें... अंबर सरिया... कजरा मोहब्बत वाला... झुमका गिरा रे जैसे गीतों को सुनाकर उन्होंने गोरखपुरवासियों का दिल जीत लिया। प्रस्तुतियों का सिलसिला थम गया लेकिन गीतों को सुनने से श्रोताओं का मन नहीं भरा। कनिका जब चुप होतीं तो श्रोता वन्स मोर वन्स मोर'''' चिल्लाने लग रहे थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed