फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Mahotsav 2022 will be held in Ramgarh Tal area

Gorakhpur Mahotsav 2022: रामगढ़ताल क्षेत्र में होगा गोरखपुर महोत्सव, इस खास वजह से लिया गया फैसला

Sat, 13 Nov 2021 10:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Nov 2021 10:39 AM IST
सार

मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि चंपा देवी पार्क, नुमाइश ग्राउंड एवं योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Gorakhpur Mahotsav 2022 will be held in Ramgarh Tal area
बैठक करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर महोत्सव-2022 का आयोजन इस बार रामगढ़ ताल क्षेत्र में होगा। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इस बार कोई भी कार्यक्रम नहीं होगा। यह फैसला जिले में पर्यटन, संस्कृति और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।   
विज्ञापन


महोत्सव के आयोजन के संबंध में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयुक्त सभागार में बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि चंपा देवी पार्क, नुमाइश ग्राउंड एवं योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के आयोजन के लिए जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मंडलायुक्त ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव में जिले की लोककला सहित अन्य विधाओं के कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा स्तर पर बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए खेल प्रतियोगिताओं सहित कई कार्यक्रम होंगे। शिल्प मेला भी लगेगा। सांस्कृतिक पंडाल में बॉलीवुड कलाकारों का भी मंच सजेगा।
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान साहित्य, कला, अध्ययन, पत्रकारिता, लेखन, लोक कला एवं सामाजिक कार्य से जुड़े व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव में सभी संबंधित अधिकारी अपने विभाग के स्टाल जरूर लगाएं। स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करते हुए विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं कराने पर भी सहमति बनी। डीएम ने महोत्सव में पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, अनवरत विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, कार्यक्रम स्थल पर अहम जीवन दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था और उपलब्धता का खाका तैयार किया गया। बैठक में डीएम, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा पवन अग्रवाल, अपर आयुक्त प्रशासन एके सैनी, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश सिंह, संगीत नाटक अकादमी के सदस्य, हरि प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
 
महोत्सव आयोजन समिति गठित हुई
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव के आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। मंडलायुक्त कमेटी के अध्यक्ष और जिलाधिकारी उपाध्यक्ष होंगे। कमेटी में एसएसपी, नगर आयुक्त भी शामिल होंगे। आयोजन के लिहाज से कई छोटी-छोटी समितियां भी बनाई जाएंगी।

 
निराश्रित, बुजुर्गों को भी मिलेगा मंच
मंडलायुक्त ने कहा, निराश्रित बच्चों में बहुत प्रतिभा होती है। गोरखपुर महोत्सव में उन्हें भी मंच प्रदान किया जाएगा। उनका कार्यक्रम कराकर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा जिससे उनका हौसला बढ़े और प्रतिभा निखर सके। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया है कि वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगों को बस से महोत्सव में लाएं और कार्यक्रमों का अवलोकन कराने के बाद उन्हें उनके आश्रम तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन के इस अनूठे पहल से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग भी गोरखपुर महोत्सव का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed