फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Lucknow exam special train will run on 21st for the convenience of the candidates.

Gorakhpur News: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 21 को चलेगी गोरखपुर-लखनऊ परीक्षा स्पेशल

Wed, 20 May 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Lucknow exam special train will run on 21st for the convenience of the candidates.
- गोरखपुर से रात 12:30 बजे और लखनऊ से शाम 6:15 बजे चलेगी
विज्ञापन


गोरखपुर। लेखपाल भर्ती परीक्षा में अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने गोरखपुर से लखनऊ जं. के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर एवं लखनऊ जं. से 21 मई को चलाई जाएगी।एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 मई को गोरखपुर से रात 12:30 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी, बादशाहनगर से छूटकर लखनऊ जं. दूसरे दिन सुबह 06:40 बजे पहुंचेगी। लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 मई को लखनऊ जं. से शाम 6:15 बजे चलकर गोरखपुर रात 11:55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed