फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur loot kand news bookkeeper lost land after looting 32 lakh

32 लाख रुपये की लूट के बाद मुनीम को गंवानी पड़ी थी अपनी जमीन, जानिए कैसे हुआ वापस

Sat, 06 Feb 2021 05:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Feb 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur loot kand news bookkeeper lost land after looting 32 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल इलाके में सरिया व्यापारी के मुनीम से हुई 32 लाख रुपए की लूट उसके लिए न सिर्फ आफत बन गई थी बल्कि उसे अपनी कीमती जमीन तक गंवानी पड़ी थी। पुलिस मामले को फर्जी बता रही थी तो परेशान मुनीम किसी तरह से एसएसपी के पास पहुंचा। एसएसपी के आदेश पर जांच शुरू हुई तो 32 लाख की लूट के मामले में आठ बदमाश दबोच लिए गए। इतना ही नहीं अब मुनीम की जमीन भी उसे लौटा दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौ जनवरी की रात मुनीम गोंडा से व्यापारी का 32 लाख रुपया लेकर लौट रहा था। रात ज्यादा होने की वजह से वह आजाद चौक स्थित अपने घर की ओर जाने लगा और सोचा कि रुपए सुबह वापस कर दूंगा। इस बीच बदमाशों ने उससे रकम लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन


घबराए मुनीम ने मालिक को सूचना दी और फिर मालिक आए तो उन्हें लगा कि मुनीम झूठ बोल रहा है। व्यापारी ने दबाव बनाया तो मुनीम ने चौरी चौरा में अपनी कीमती जमीन को रजिस्ट्री करने का वादा किया और दो दिन बाद रजिस्ट्री भी कर दी। बेटे ने विरोध किया तो मामला एसएसपी तक पहुंच गया और फिर पुलिस की जांच पड़ताल शुरू हुई तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed