फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Literary Festival will be organized from January 7

Gorakhpur News: सात जनवरी से सजेगा गोरखपुर में साहित्य का महाकुंभ, नामचीन हस्तियां होंगी शामिल

Thu, 05 Jan 2023 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Jan 2023 10:26 AM IST
सार

11 वैचारिक विमर्श सत्रों, दो संगीत सत्रों, दो काव्य सत्रों एवं एक नाट्य सत्र के साथ आयोजित होने वाले इस आयोजन में साहित्य, कला, संस्कृति, राजनीति, पत्रकारिता, रंगमंच और संगीत जगत की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है।

विज्ञापन
Gorakhpur Literary Festival will be organized from January 7
गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने वाले वैचारिक महाकुंभ गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन सात और आठ जनवरी को बैंक रोड स्थित विवेक उत्सव लॉन में किया जाएगा।

विज्ञापन


 11 वैचारिक विमर्श सत्रों, दो संगीत सत्रों, दो काव्य सत्रों एवं एक नाट्य सत्र के साथ आयोजित होने वाले इस आयोजन में साहित्य, कला, संस्कृति, राजनीति, पत्रकारिता, रंगमंच और संगीत जगत की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन


आयोजन के पहले दिन लोकतंत्र और साहित्य विषयक उद्घाटन सत्र में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहेंगे। इसी सत्र में मुख्य वक्ता प्रख्यात साहित्यकार मृदुला गर्ग, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहित्य कार्यक्रम में नॉस्टेल्जिया विषयक साहित्य सत्र में अनामिका, हृषिकेश सुलभ, प्रभात रंजन और चंद्रशेखर वर्मा जैसे प्रख्यात साहित्यकार अपने विचार रखेंगे। गोरखपुर के चमकते सितारे विषयक तीसरे सत्र में बॉलीवुड सिंगर बृजेश शांडिल्य, साहित्यकार बालेंदु द्विवेदी व बॉलीवुड सिंगर अविनाश नारायण रूबरू होंगे।

शाम ए गजल में जहां प्रख्यात गजल गायिका डॉ. प्रभा श्रीवास्तव सुरों की महफिल सजाएंगी, वहीं साहित्यकार एवं लेखक हृषीकेश सुलभ के चर्चित उपन्यास दातापीर पर गीताश्री उनसे वार्ता करेंगी। ढलती शाम अभिनेत्री दीप्ति नवल के साथ सिनेमा और साहित्य का सफरनामा विषय पर गुफ्तगू और दर्पण तथा रंगमंडल की संयुक्त प्रस्तुति नाटक गूंज उठी शहनाई से पूरी होगी।

 

दूसरे दिन गीताश्री, सुधांशु त्रिवेदी व मालिनी अवस्थी रहेंगी मौजूद

लिटफेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत युवा कवियों की काव्य प्रस्तुति के साथ होगी। इसके बाद प्रसिद्ध पत्रकार और टीवी एंकर ऋचा अनिरुद्ध के साथ जिंदगी लाइव गुफ्तगू आयोजित होगी। समय और साहित्य विषयक साहित्यिक चर्चा सत्र में गीताश्री, जयंती रंगनाथन और अदिति माहेश्वरी गोयल जैसी लेखिकाएं अपने विचार रखेंगी।

राष्ट्रवाद की राजनीति पर केंद्रित जेरे बहस में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और विचारक सुधांशु त्रिवेदी मुखातिब होंगे, वहीं इसके ठीक बाद संगीत के साहित्य विषय पर प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी व लेखक यतींद्र मिश्र चर्चा करेंगे। इसके बाद मीडिया पर आधारित खबरों का भ्रमजाल पक्ष विपक्ष निष्पक्ष विषयक विमर्श सत्र में प्रसिद्ध पत्रकार राणा यशवंत, अशोक वानखेड़े और सुशांत सिन्हा अपनी बातें साझा करेंगे।

दूसरे दिन की शाम वरिष्ठ साहित्यकार मृदुला गर्ग के शीघ्र प्रकाश्य उपन्यास के पाठ से शुरू होकर अनुपम मुखर्जी व ग्रुप की बैंड प्रस्तुति से होते हुए देर रात शीनकाफ निजाम, फरहत अहसास, फहमी बदायूंनी, राजेश रेड्डी, अज्म शाकिरी, महेश अश्क, राजेश राज, कलीम कैसर, दिनेश बावरा, नुसरत अतीक, रामायण द्विवेदी और चारुशीला सिंह की रचनाओं से समाप्त होगी।

नामचीन हस्तियों और प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन राय, सचिव डॉ. कुमार संजय, कंविनर अचिन्त्य लाहिड़ी व शैवाल शंकर ने बताया कि लिटफेस्ट के पांचवें संस्करण का मुख्य उद्देश्य शहर की साहित्यिक सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed