{"_id":"5f187f828ebc3e63a04d3758","slug":"gorakhpur-kipm-student-made-auto-spray-sanitizer-machine-gorakhpur-city-news-gkp3591350133","type":"story","status":"publish","title_hn":"केआईपीएम के छात्रों ने बनाया आटो स्प्रै सैनिटाइजर मशीन व टनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केआईपीएम के छात्रों ने बनाया आटो स्प्रै सैनिटाइजर मशीन व टनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआईपीएम के छात्रों ने बनाया आटो स्प्रै सैनिटाइजर मशीन व टनल
गोरखपुर। केआईपीएम गीडा के छात्र सत्यम राय एवं आदित्य साहनी ने कोराना से बचाव के लिए आटो स्प्रे हैंड सैनिटाइजर एवं टनल तैयार किया है। हैंड सैनिटाइजर की खासियत यह है कि हाथ को दूर से सैनिटाइज तो करता ही है सामानों को भी सैनिटाइज कर देता है। इसका दो वर्जन तैयार किया गया है। इसी तरह सैनिटाइज टनल से भी दो चरणों में गुजरना होता है, अगर कोई बचना चाहता है तो हार्न बजने लगता है। फिलहाल इसे कई दफ्तरों में लगाया गया है।
संस्थान के संजय गुप्ता ने बताया कि दोनों प्रोजेक्ट को कॉलेज के इनोवेशन सेल इचार्ज एसआर सोमांशु तथा विभागाध्यक्ष ई पवन कुमार सेन की देखरेख में तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि हैंड सैनिटाइजर के नीचे हाथ ले जाते ही सेंसर के जरिए स्वत: सैनिटाइजर स्प्रे होने लगता है और हाथ हटाते ही बंद हो जाता है। वहीं दूसरे वर्जन में ऐसा सेंसर लगाया गया है कि सामान नीचे लाते ही फव्वारे जैसा छिड़काव होने लगता है। इससे कम लिक्विड सैनिटाइजर में भी काम हो जाता है। इसमें एक पुश बटन लगा है जिसे दबाते ही फव्वारे से हम आवश्यक सामान को भी सैनिटाइज कर सकते हैं।