{"_id":"61cfe5feee91150ba061f208","slug":"gorakhpur-junior-doctors-strike-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आज से ओपीडी में लौटेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आज से ओपीडी में लौटेंगे डॉक्टर
Sat, 01 Jan 2022 10:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:56 AM IST
सार
जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि हड़ताल वापसी की सूचना, देर शाम प्रशासन को दे दी गई है। हड़ताल वापस लेने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने तत्काल इमरजेंसी और वार्ड का रुख कर लिया।
विज्ञापन
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार को हड़ताल वापस ले ली। यह निर्णय दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों के आंदोलन वापस लेने के बाद लिया गया। यह जानकारी जूनियर डॉक्टरों ने देर शाम, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को दे दी। इस फैसले के बाद से कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जूनियर छात्र नीट पीजी काउंसिलिंग की मांग को लेकर, सोमवार से ही हड़ताल पर थे। मंगलवार को उन्होंने विरोध करते हुए, इमरजेंसी से लेकर सामान्य ओपीडी भी ठप करा दी थी। आंदोलन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भी आगे आया था।
इस बीच, बुधवार को प्राचार्य के कहने पर जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवा बाधित नहीं की। इसके बाद बुधवार से ही सभी विभागों की ओपीडी चल रही थी। जूनियर डॉक्टर इसके बाद भी हड़ताल पर थे। जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि हड़ताल वापसी की सूचना, देर शाम प्रशासन को दे दी गई है। हड़ताल वापस लेने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने तत्काल इमरजेंसी और वार्ड का रुख कर लिया।
विज्ञापन
जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष डॉक्टर पल्लवी सिंह ने बताया कि शनिवार से ओपीडी सामान्य रूप से चलेगी। सभी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे।