फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur jail Prisoners brain running like computer

कंप्यूटर जैसा है गोरखपुर जेल के इन कैदियों का दिमाग, अधिकारी भी लेते हैं इनकी मदद

Sat, 30 May 2020 06:33 PM IST
vivek shukla विष्णु त्रिपाठी, गोरखपुर।
विष्णु त्रिपाठी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 May 2020 06:33 PM IST
सार

  • कंप्यूटर की तरह काम करता है गोरखपुर जेल के तीन कैदियों का दिमाग  
  • एक एक बंदी का नाम, पता जानते हैं ये तीनों कैदी

विज्ञापन
Gorakhpur jail Prisoners brain running like computer
गोरखपुर जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के जेल के तीन कैदियों का दिमाग कंप्यूटर की तरह काम करता है। इन्हें एक एक बंदी के नाम, उनका पता और किस अपराध में बंद हैं और कबसे हैं, ये सब याद रहता है। अधिकतर जेल के अधिकारी भी इनकी मदद लेते हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर जेल में हत्या और अन्य अपराधों के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सुदामा यादव उर्फ साधु, शेषनाथ यादव उर्फ दाढ़ी चाचा व संजू दुबे के अछे व्यवहार को देखते हुए इन्हें आदर्श कैदी बनाया गया है।

विज्ञापन

ये जेल में सभी बंदियो से घुले मिले हुए हैं। उनकी देखरेख भी करते हैं। साथ ही जेल के अधिकारियों के लिए चाय नाश्ता आदि के साथ ही किचन के काम में भी मदद करते हैं। इनके दिमाग में जेल में बंद 1700 बंदियों का पूरा डिटेल रहता है।

एक एक बंदी का नाम, पता, किस अपराध में है और कबसे हैं तथा किस बैरक में है इन्हें पूरा याद रहता है। जेल कर्मियों को भी तत्काल किसी बंदी के बारे में जानकारी लेनी होती है तो वे इनकी मदद लेते हैं। मुलाकात के समय ये बंदियो को बैरकों से बुलाने के काम भी आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed