फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur is the city of yoga, important yoga styles started from here: Vice Chancellor Prof. Poonam Tandon

Gorakhpur News: योग की नगरी है गोरखपुर, यहीं से शुरू हुईं महत्वपूर्ण योग विधाएं: कुलपति प्रो. पूनम टंडन

Mon, 17 Jun 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 17 Jun 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur is the city of yoga, important yoga styles started from here: Vice Chancellor Prof. Poonam Tandon
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन योग शपथ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जापान तथा यूके के विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन योग शपथ पोर्टल का देखरेख भी किया जा रहा है। पोर्टल पर प्रति सेकंड 2500 से अधिक एसएमएस प्राप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को लक्ष्य बनाकर अब तक 16 लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन योग शपथ लिया है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय इस मुहिम में अहम भूमिका निभा रहा है। गोरखपुर परिक्षेत्र से अब तक 1,23,000 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन शपथ लिया है। रविवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि गोरखपुर योग की नगरी है। महत्वपूर्ण योग विधाएं यहीं से शुरू हुई थीं।
विज्ञापन

उन्होंंने कहा कि ऑनलाइन योग शपथ कार्यक्रम में गोरखपुर विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऑनलाइन योग शपथ के माध्यम से हम जल्द ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होंगे। कुलपति ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, पुरातन छात्रों तथा गोरखपुर परिक्षेत्र के नागरिकों से ऑनलाइन योग शपथ लेने की अपील करते हुए कहा कि गोरखपुर क्षेत्र में समाज के सभी वर्ग पत्रकार, अधिवक्ता गण, पुलिस विभाग तथा व्यापारी वर्ग भी भागीदारी करें। गोरखपुर परिक्षेत्र से ऑनलाइन योग शपथ की रफ्तार तेज होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोगी संस्थाओं को प्रमाण पत्र प्रदान करेगा गोरखपुर विश्वविद्यालय


कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि ऑनलाइन योग शपथ कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्र की संस्थाओं से सहयोग अपेक्षित है। कई संस्थाएं सहयोग कर भी रही हैं। हम सहयोगी संस्थाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। साथ ही ऑनलाइन योग शपथ कार्यक्रम को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 10 विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed