गोरखपुर के शाहपुर स्थित हुक्का बार में तीन किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नौ फरवरी को रेशमा खान, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। जेल की महिला बैरक में रेशमा खान और मुस्कान बंद हैं। जेल के अंदर भी रेशमा सबसे यही कहते फिर रही है कि नंदिनी ही मुख्य सरगना की करीबी थी। वहीं देह व्यापार का काम लड़कियों से कराती थी। हुक्का बार में छापा पड़ने के बाद से ही वह भागी हुई है। दिनभर रील बनाने वाली रेशमा अब जेल में बोर होने लगी है। वह अपनी मां से रिहा कराने के लिए कह रही है। वहीं रेशमा के हाथ पर बने बड़े-बड़े टैटू देखकर बैरक की महिलाएं हैरान हो जा रही हैं। जेल में रेशमा को टैटू वाली लड़की कहकर भी बुलाया जा रहा है। जेल में कम ही दिनों में वह महिला बंदियों की खास बन गई है।
हुक्का बार गैंगरेप कांड: जेल में बंद रेशमा कहते फिर रही एक ही बात... हाथ पर बने टैटू देख सब हैरान; मिला ये नाम
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:51 PM IST
सार
हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार में लिप्त रेशमा खान के पकड़े जाने पर नंदिनी का नाम चर्चा में आया तो वह भागती-भागती फिर रही है। पुलिस के मुताबिक, नंदिनी पहले आर्केस्ट्रा और मसाज पार्लर का काम भी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन