फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Got Talent 6.0: Children Showcase Their Talent

गोरखपुर गॉट टैलेंट 6.0: बच्चों ने बिखेरा हुनर का जलवा

Fri, 11 Sep 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Got Talent 6.0: Children Showcase Their Talent
गोरखपुर। जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की ओर से जेसी वीक के तहत बृहस्पतिवार को गोरखपुर क्लब में गोरखपुर गॉट टैलेंट 6.0 का भव्य व उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। सुबह नाै बजे से देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनु चौधरी रहीं जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर पूजा गोयल, पूर्व अध्यक्ष गौरव जालान एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि अजीत दीक्षित सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रोग्राम का सबसे बड़ा आकर्षण एकल व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताएं रहीं, जहां युवा कलाकारों ने अपने थिरकते कदमों और शानदार तालमेल से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

एकल नृत्य में अंशिका श्रीवास्तव विजेता रहीं, वहीं जेसीएलटी नृत्य में सात्विक जालान एवं राध्या जैन ने खिताब अपने नाम किया। सामूहिक नृत्य में उड़ान व पीएन पब्लिक स्कूल विजेता रहे, जबकि स्टेपिंग स्टोन उपविजेता रहा। मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ-साथ बौद्धिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। प्रश्नोत्तरी में आर्मी पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी और स्टेपिंग स्टोन उपविजेता रहा। वहीं समूह चर्चा में प्रिशा इंटरनेशनल स्कूल विजेता व आर्मी पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। पर्यावरण जागरूकता को समर्पित वेस्ट टू वंडर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेकार सामग्री से रचनात्मक मॉडल बनाकर संरक्षण का संदेश दिया, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर, जेपी एकेडमी एवं कैटलिस्ट हाइब्रिड विजेता रहे।
विज्ञापन

आयोजन में संस्था के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, सचिव किशन अग्रवाल, चेयरपर्सन तान्या जायसवाल, सचिव नेहा तेबरीवाल, संयोजक रौनक केजरीवाल एवं सौरभ जालान, सह-संयोजक अर्चना श्रीवास्तव एवं पूजा राज सहित पूरी बोर्ड टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed