फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur got 16 Rajdhani buses operation started from today

10 फीसदी अधिक होगा किराया: राजधानी बस से आसान होगी दिल्ली और लखनऊ की राह, शुरू हुआ संचालन

Tue, 06 Jun 2023 02:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jun 2023 02:55 PM IST
सार

राप्तीनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि राजधानी बसों में मोबाइल चार्जिंग, पंखे आदि के साथ ही यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। बस का किराया व समय सारिणी तय कर लिया गया है। बस के स्टॉपेज काफी कम होंगे, इससे ये बसें तय समय से जल्दी पहुंचेगी।

 

विज्ञापन
Gorakhpur got 16 Rajdhani buses operation started from today
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर से लखनऊ और दिल्ली साधारण बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बस थोड़ा अधिक किराया देकर जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस बस से सफर कर सकेंगे। गोरखपुर को 16 राजधानी एक्सप्रेस बसें मिल गई हैं। ये बसें यात्रियों को सामान्य बसों की तुलना में लखनऊ एक घंटे और दिल्ली तीन घंटे से चार घंटे पहले पहुंचा देंगी, लेकिन किराया साधारण बसों से मात्र 10 फीसदी ज्यादा देना होगा।

विज्ञापन


यात्रियों की सहूलियत के लिए गोरखपुर से लखनऊ और दिल्ली के लिए राजधानी बस सेवा मंगलवार से शुरू होने जा रही है। इस बस के शुरू होने से दिल्ली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों की राह आसान हो जाएगी। बस का किराया भी तय कर लिया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ के लिए साधारण बस से जहां 458 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, वहीं राजधानी बस से सफर करने पर यात्री को 505 रुपये चुकाने पड़ेंगे। दिल्ली के लिए साधारण बस का किराया 1248 रुपये है, राजधानी बस से यात्रियों को 1386 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधारण बस से लखनऊ पहुंचने में जहां 6:30 से 7:00 घंटे लगते हैं, वहीं इस बस से लखनऊ पहुंचने में 5:30 से 6:00 घंटे लगेंगे। वहीं, दिल्ली पहुंचने में 20 से 22 घंटे का समय लगता था। इस बस से 17 से 18 घंटे का समय लगेगा। राजधानी बसों के स्टॉपेज कम होने के कारण इससे सफर करने वाले यात्रियों का समय बचेगा।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में खनन माफिया का जाल: रोहिन भी कर दी छलनी, बंधे तक काट डाले

 

रेलवे बस स्टेशन से मिलेंगी बसें

यात्रियों को राजधानी एक्सप्रेस बसें रेलवे बस स्टेशन से मिलेंगी। बस की समय सारिणी भी तैयार कर ली गई हैं। प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे राजधानी बस गोरखपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगी जो अगले दिन सुबह चार बजे दिल्ली पहुुंचेगी। दूसरी बस शाम पांच बजे रवाना होगी, जो सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

राप्तीनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि राजधानी बसों में मोबाइल चार्जिंग, पंखे आदि के साथ ही यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। बस का किराया व समय सारिणी तय कर लिया गया है। बस के स्टॉपेज काफी कम होंगे, इससे ये बसें तय समय से जल्दी पहुंचेगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed