फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur gida

गीडा को फर्जी बैनामा का आरोप, दी तहरीर

Fri, 24 Jul 2020 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur gida
गीडा को फर्जी बैनामा का आरोप, दी तहरीर
विज्ञापन

सहजनवां (गोरखपुर)। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन बेचकर रुपये हड़पने के मामले की जांच चल ही रही है कि एक और मामला सामने आया है। सहजनवां थाने में एक शख्स ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बंटवारे का वाद चकबंदी अधिकारी, गोपालपुर में चल रहा है। इसी बीच दूसरे पक्ष ने पूरा रुपया मंगवाकर हड़प लिया। गीडा में इसकी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सहजनवां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सहजनवां इलाके के बैजनाथ के मुताबिक, भीटी रावत में गाटा संख्या 34, 704, 723, 741, 923 है। जिसका मुकदमा न्यायालय चकबंदी अधिकारी गोपलापुर, गोरखपुर में चल रहा है। बैजनाथ ने आरोप लगाया गया कि हमारे पाटीदार मेवालाल व पारस ने उपरोक्त गाटे में धोखाधड़ी करते हुए वह हिस्सा अधिक दर्ज करा लिया है, जिसमें स्थगन आदेश पारित है। बैजनाथ ने यह भी आरोप लगाया की फर्जी तरीके से मेवालाल यादव ने 89 लाख रुपए अपने अकाउंट में मंगा कर, सारे रुपए हड़प लिए। जब इसकी जानकारी 10 जुलाई 2020 को उसे हुई, तो उन्होंने अपने हिस्से के 44 लाख 50 हजार रुपये मेवालाल यादव से मांगे तो मेवालाल हिस्सा देने में आनाकानी करने लगा। उसके बाद से मेवालाल अपने घर से फरार चल रहे हैं। इस बाबत सहजनवां थाने के थानाधज्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की प्रक्रिया चल रही है यथाशीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गीडा से जालसाजी कर दूसरे की जमीन बेचने वालों पर केस दर्ज नहीं
गोरखपुर। गीडा को दूसरे की जमीन बैनामा करके रुपये हड़पने के मामले में तहरीर पड़ने के 24 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। सहजनवां और गीडा थाने के बीच मामला फंसा हुआ है। सहजनवां पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी तो गीडा पुलिस का कहना है कि एसएसपी को संस्तुति के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा द्वारा औद्योगिक हब को बढ़ावा देने के लिए सहजनवां तहसील क्षेत्र के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। सहजनवां तहसील के भीटी रावत के रामगती उर्फ गन्ती निवासी ग्राम बड़गहन ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पक्ष में 1 जून 2020 को सहजनवां रजिस्टर कार्यालय पर रजिस्ट्री की गई। जिसकी जानकारी वास्तविक भूमि स्वामी रामगती उर्फ गन्ती पुत्र अंबर निवासी भीटी रावत थाना सहजनवा को मिली तो उसने एक शिकायत पत्र गीडा सीईओ को 21 जुलाई 2020 को जमीन फर्जीवाड़े शिकायत किया और शिकायत पत्र में बताया कि हम तीनों भाइयों कोदई खुरई व गन्ती के नाम से 3 खाता शामिल हल पैतृक भूमि थी, जिसमें मेरे हक वा हिस्से की जमीन फर्जी तरीके से मेरे नाम से मिलते-जुलते किसी व्यक्ति ने गीता के नाम रजिस्ट्री कर दी गई है। यह जानकारी मिलते ही गीडा के अधिकारियों ने आनन-फानन में तहरीर दी और खाते से रुपये ना अदा करने के लिए बैंक को पत्र भेज दिया लेकिन जालसाज बारह लाख से ज्यादा रकम निकाल चुका है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव रंजन का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही के लिए शिकायती पत्र सहजनवां थाने पर भेज दिया गया है। इस मामले में जिस अधिकारी व कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाएगी उसके खिलाफ गीडा प्रशासन की ओर से आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed