{"_id":"6292dfe53297aa3992227c10","slug":"gorakhpur-ganja-smuggled-from-assam-three-arrested-the-price-of-the-drug-is-40-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: असम से तस्करी कर लाया गांजा, तीन गिरफ्तार, 40 लाख है मादक पदार्थ की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: असम से तस्करी कर लाया गांजा, तीन गिरफ्तार, 40 लाख है मादक पदार्थ की कीमत
Sun, 29 May 2022 08:22 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 29 May 2022 08:22 AM IST
सार
गांजा असम के उदालगुड़ी निवासी भांजा नामक व्यक्ति से लिया गया था, जिसे आरोपितों को गोरखपुर पहुंचाना था। पूछताछ में गिरफ्तार बंधन सिंह ने बताया कि इस गांजे को उन्हें देवरिया के अनुज सिंह को देना था।
विज्ञापन
गांजा (प्रतिकात्मक)
- फोटो : सत्याग्रह
विस्तार
असम से तस्करी कर गांजा लाने के तीन आरोपियों को एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने शनिवार को गीडा स्थित तेनुआ टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 1.75 कुंतल गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा ट्रक से ले जाया जा रहा था। ट्रक भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़ी मानस्वाल निवासी विक्रमजीत पुत्र गुरुदयाल, उसके भाई अमरिक कुमार और मैनपुरी उत्तर प्रदेश के बंधन सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर गीडा पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया गया।
विज्ञापन
एसटीएफ के उपनिरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि गांजा असम के उदालगुड़ी निवासी भांजा नामक व्यक्ति से लिया गया था, जिसे आरोपितों को गोरखपुर पहुंचाना था। पूछताछ में गिरफ्तार बंधन सिंह ने बताया कि इस गांजे को उन्हें देवरिया के नई बस्ती निवासी अनुज सिंह को देना था। तेनुआ टोल प्लाजा के पास पेट्रोल पंप से पहले गांजा दिया जाना था। इससे पहले ही आरोपियों को धर दबोचा गया।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक के मुताबिक, अनुज ही गांजे को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में थोक और फुटकर में बेचता है। एसटीएफ अब अनुज सिंह और असम के भांजा की तलाश में जुटी है।