फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Gang Rape Reshma 34 Instagram friends are also on radar three broker girls are being searched

UP: इन 34 दोस्तों से रेशमा की हुईं खूब बातें... तीन ब्रोकर युवतियों की तलाश; नंदनी को धंधेबाज बुलाते हैं परी

Sun, 16 Feb 2025 03:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Feb 2025 03:24 PM IST
सार

गोरखपुर में देह व्यापार प्रकरण में आरोपी रेशमा खान के इंस्टाग्राम के 34 दोस्त भी निशाने पर हैं। तीन ब्रोकर युवतियों की भी पुलिस को तलाश है। 

विज्ञापन
Gorakhpur Gang Rape Reshma 34 Instagram friends are also on radar three broker girls are being searched
जेल में रेशमा के टैटू की खूब हो रही चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में देह व्यापार प्रकरण में आरोपी बनी रेशमा खान की गिरफ्तारी के बाद अब उसके इंस्टाग्राम फॉलोइंग सूची में शामिल उसके 34 दोस्त भी निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर इन 34 दोस्तों से रेशमा की खूब बातें हुई हैं। 
विज्ञापन


वहीं इस केस में पुलिस को देवरिया की नंदनी के साथ ही गोरखपुर और महाराजगंज की दो युवतियों की संलिप्तता मिली है। पुलिस ने तीनों युवतियों से संपर्क कर पूछताछ करने की कोशिश भी की लेकिन तीनों मोबाइल बंदकर भागी हुई हैं।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर रेशमा खान ने 50 से अधिक रील्स बनाकर वीडियो अपलोड किए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी हाई-फाई जिंदगी जी रही रही थी। रेशमा ने हाथ में एक नहीं कई जगह टैटू बनवाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके अधिकतर वीडियो लक्जरी कारों और होटलों में बनाए गए हैं। वह प्रसिद्ध मॉडल को भी इंस्टाग्राम पर फॉलो की हुई है। उस मॉडल के हमेशा नए-नए डिजाइन के ड्रेस में वीडियो भी वायरल होते हैं। उसी तरह रेशमा भी ड्रेस पहनने की कोशिश करती है।

रेशमा के इंस्टाग्राम पर 34 अच्छे दोस्त हैं, जिन्हें उसने फालोइंग सूची में शामिल किया है। इसके अलावा 600 से अधिक लोगों ने रेशमा को फाॅलो किया है। पुलिस ने 34 दोस्तों में से कुछ से पूछताछ भी की है। उनकी संलिप्तता नहीं मिलने पर छोड़ दिया गया। इसी तरह कुछ और खास दोस्तों ने मोबाइल फोन बंद कर लिया है। जिनपर पुलिस का शक और गहरा हो गया है।
 

नंदनी को धंधेबाज बुलाते हैं परी
हुक्का बार में छापा मारने के बाद से ही मोबाइल बंद कर नंदनी भागी हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि धंधेबाज नंदनी को परी कहकर बुलाते थे। काफी दिनों तक पुलिस नंदनी नाम से उसकी तलाश कर रही थी। बाद में पता चला कि उसका परी नाम अधिक लोग जानते हैं। पुलिस को उसके ठिकाने पर पता चल गया है। बहुत जल्द उसकी भी गिरफ्तारी हो सकती है। नंदनी उर्फ परी इसमें सबसे अधिक शातिर बताई जा रही है। उसपर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप है। इवेंट प्लानर बनकर वह लड़कियों को नौकरी देने के बहाने फंसाती थी।

 

ये थी पूरी घटना, जांच में देहव्यापार भी आया सामने
शाहपुर स्थित हुक्का बार में तीन किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। तीनों किशोरियों ने केस दर्ज कराया फिर जांच शुरू हुई तो देह व्यापार का मामला भी सामने आया। पहला केस रामगढ़ताल इलाके की किशोरी ने दो जनवरी को थाने में दर्ज कराया। इसके बाद शाहपुर थाने में कैंपियरगंज की किशोरी ने दस जनवरी और दूसरी देवरिया की किशोरी ने 13 जनवरी को परिवार के साथ पहुंचकर केस दर्ज कराया था। 09 फरवरी को शाहपुर थाने में बेतियाहाता की युवती ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed