फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Gang Rape Prostitution case Nandini reveals secrets Anirudh and his wife used to deliver girls

UP: महंगे शौक और हाई-फाई जिंदगी...अपने ऐश के लिए कइयों को किया तबाह; देह व्यापार को लेकर नंदनी का बड़ा खुलासा

Wed, 26 Feb 2025 03:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Feb 2025 03:39 PM IST
सार

गोरखपुर में देह व्यापार प्रकरण में पुलिस के सामने नंदनी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि अनिरुद्ध और उसकी पत्नी लड़कियां पहुंचाती थीं। नंदनी के पकड़े जाने के बाद उसकी मांग में सिंदूर देखकर पुलिस भी चौंक गई। 

विज्ञापन
Gorakhpur Gang Rape Prostitution case Nandini reveals secrets Anirudh and his wife used to deliver girls
गोरखपुर में देह व्यापार प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंगे शौक और हाई-फाई जिंदगी के सपने को पूरा करने के लिए नंदनी उर्फ परी (20) गलत धंधे में उतर गई। अधिक कमाई के चक्कर में भोली-भाली लड़कियों को भी फंसाकर इस दलदल में धकेल दिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद नंदनी ने देह व्यापार मामले के कई राज उगले हैं। पुलिस के मुताबिक, नंदनी ने बताया कि अनिरुद्ध और उसकी पत्नी लड़कियों की सप्लाई करती थी।
विज्ञापन


नंदनी ने बताया कि जब भी रेशमा को देखती थी, उसके हाथ में महंगे मोबाइल रहते थे। वह हमेशा कार या किसी की बाइक पर बैठकर आती थी। उससे दोस्ती कर ली। तब उसने कहा कि साथ नौकरी करेगी तो वह भी महंगे मोबाइल और लक्जरी जीवन जी सकेगी। जब देह व्यापार की बात बताई तो हैरानी हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद हामी भर दी। वर्ष 2024 के जुलाई माह में रेशमा ने उसे अनिरुद्ध ओझा से मिलवाया। इसके बाद मेकअप करके कई फोटो अनिरुद्ध ने खींचा। उसने बताया कि सुंदर चेहरा होने की वजह से परिवार वाले नंदनी को प्यार से परी बुलाते थे। नंदनी का कहना है कि रुपये की लालच में बड़ी गलती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादीशुदा है नंदनी
नंदनी के पकड़े जाने के बाद उसकी मांग में सिंदूर देखकर पुलिस भी चौंक गई। पूछताछ में नंदनी ने बताया कि वह जब 18 साल की थी, तब उसकी शादी कर दी गई थी। लेकिन कुछ दिन बाद पति से झगड़ा कर वह अपने देवरिया सलेमपुर स्थित घर आ गई। 

इसके बाद अपने हाई-फाई सपने को पूरा करने गोरखपुर आई और मोहद्दीपुर के ओरियन मॉल के पीछे एक किराए का कमरा लिया। उसके बगल में ही एक लड़की के घर पर रेशमा आती थी, उससे दोस्ती हो गई। रेशमा की चाल-ढाल देखकर वह सम्मोहित हो गई।

 

कार से ले जाते थे अनिरुद्ध व उसकी पत्नी
नंदनी ने बताया कि जब भी धंधे के सिलसिले में कहीं जाना होता था, तब कस्टमर के पास तक कार में बैठाकर अनिरुद्ध और उसकी पत्नी रूचि साथ ले जाते थे। वहां छोड़कर अगले दिन फिर खुद ऑटो से घर वापस जाती थी। कस्टमर से 10 हजार रुपये अनिरुद्ध को मिलते थे, इसमें से चार हजार रुपये उसे मिलते थे। 

 

रातभर रहने के बाद फोन पे या नकद रुपये उसे अनिरुद्ध से मिल जाते थे। इसके बाद देवरिया की कुछ और लड़कियों को भी अनिरुद्ध से मिलवाया था। इसमें से केवल दो लड़कियां ही उसके जाल में फंसी थीं। चार पांच देह व्यापार का नाम सुनकर घर निकल गई थीं।

 

होटल फ्लाई इन के कमरों में भी होता था गंदा काम
नंदनी ने बताया कि शाहपुर स्थित होटल फ्लाई इन में हमेशा कमरों में 10 से अधिक लड़कियां उपलब्ध रहती थीं। कस्टमर के आने पर वहां के कमरों में जाती थीं। होटल में हमेशा अनिरुद्ध रहता था, उसके इशारे पर ही हर काम होता था।

 

40 लोगों के संपर्क में आ चुकी है नंदनी
नंदनी ने बताया कि जुलाई से ही धंधे में उतरी थी। इतने दिनों में अब तक 40 लोगों के संपर्क में आई। इसमें सबसे अधिक 45 से 55 वर्ष तक के अधेड़ की संख्या थी। नंदनी ने ये भी बताया कि होटल में कम, लेकिन शहर के कई अपार्टमेंट के फ्लैट में वह अधिक बार जा चुकी है। घर खाली होने पर अधिकतकर लोग घर पर बुलाते थे। 

 

फ्लैट तक अनिरुद्ध ही लेकर जाता था। कई बार बुलाने वालों की बात नहीं मानने पर वे नाराज होते थे और अनिरुद्ध को कॉल कर शिकायत करते थे। तब अनिरुद्ध दूसरी लड़की लेकर आता था। इसमें एक भी रुपये नहीं मिलते थे। कई बार ऐसा हुआ कि बुलाने वालों की हरकतों से परेशान होकर भागना भी पड़ा।

 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया था अश्लील फोटो
नंदनी ने बताया कि तीन माह पहले इंस्टाग्राम पर एडिट कर अश्लील फोटो किसी ने वायरल कर दिया था। इसके बाद साइबर थाने में शिकायत भी की थी। अनिरुद्ध भी इंस्टाग्राम पर उसका फर्जी अकाउंट चलाता था। उसकी ढेर सारी फोटो अपलोड कर रखी थी। उसने केवल अपनी आईडी पर एक फोटो जो कि झांसी में खिंचवाया था, उसे अपलोड किया था। नंदनी ने बताया कि 10वीं तक की पढ़ाई पूरी कर ली है। देवरिया के एक कॉलेज में 11वीं में प्रवेश लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed