फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Football Player Aman Sahni will play in Indian Super League

फुटबॉल : इंडियन सुपर लीग में चमकेगा गोरखपुर का सितारा, इस टीम के साथ किया है अनुबंध

Wed, 08 Jul 2020 05:37 AM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Jul 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Football Player Aman Sahni will play in Indian Super League
अमन साहनी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

फुटबॉल के इंडियन सुपर लीग में इस बार गोरखपुर का एक सितारा भी चमकेगा। शहर के प्रतिभावान गोलकीपर अमन साहनी के साथ लीग की मजबूत टीम केरला ब्लास्टर्स ने अनुबंध किया है। महज 16 साल की उम्र में इस फुटबॉलर ने राष्ट्रीय के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फलक पर इंडियन टीम से खेलते हुए गोरखपुर का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

 
जेल बाईपास रोड स्थित सरस्वतीपुरम कॉलोनी में बीएसएफ से रिटायर्ड पिता एसके साहनी और मां पूनम साहनी के साथ रहने वाले अमन ने महज नौ साल की उम्र से ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। खेल में उनकी तल्लीनता को देखते हुए पिता ने उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का हौसला दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अमन ने सेंट एंड्रयूज कॉलेज में फुटबॉल शिविर में प्रैक्टिस शुरू किया। वर्ष 2017 में सब जूनियर वर्ग में यूपी टीम में जगह बनाई। वर्ष 2018 में आयोजित अंडर-17 वर्ग के सुब्रतो कप में शामिल हुए। फिलहाल वह अंडर-16 भारतीय टीम में अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।  अमन साहनी ने बताया कि उनका सपना है कि वह इंडियन टीम का हिस्सा रहते हुए अपनी टीम को वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिखा चुके हैं प्रतिभा

अमन इसके पहले थाईलैंड और टर्की में आयोजित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुके हैं। उजबेकिस्तान में आयोजित एशियन फुटबॉल फेडरेशन के क्वालिफायर मैच में अमन ने अपने शानदार खेल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पिछले साल कोलकाता में आयोजित अंडर-15 वर्ग के साउथ एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमाने वाली इंडियन टीम के भी सदस्य थे।

अमन ने खुद को इस काबिल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उसे आगे बढ़ता देखकर गोरखपुर के युवा फुटबॉलर अब उसके जैसा बनने की सोचते हैं। यह फुटबॉल के विकास के लिए अच्छा संदेश है। -हमजा खान, सचिव, जिला फुटबॉल संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed