फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Flood news danger of erosion increased due to fall in water level of all rivers

गोरखपुर में बाढ़: तटबंधों पर दबाव, कटान का खतरा बरकरार, नदियों का जलस्तर लगातार आ रहा नीचे

Fri, 10 Sep 2021 12:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Sep 2021 12:53 PM IST
सार

रोहिन नदी खतरे के निशान से 1.33 सेमी नीचे, राप्ती 1.57 मीटर ऊपर बह रही। घाघरा नदी खतरे के निशान से 37 सेमी नीचे, गोर्रा खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर बह रही।

विज्ञापन
Gorakhpur Flood news danger of erosion increased due to fall in water level of all rivers
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जनपद में बहने वाली सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार नीचे आने के बावजूद तटबंधों पर दबाव के चलते कटान का खतरा बना हुआ है। ऐसे में तटबंधों के किनारे बसे लोग अब भी सहमे हुए हैं। कुछ दिनों पहले खतरे के निशान से 2.34 मीटर ऊपर पहुंची राप्ती नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को खतरे के निशान से 1.57 मीटर पर पहुंच गया। बुधवार को यह खतरे के निशान से 1.72 मीटर पर बह रही थी। घाघरा नदी स्थिर हो गई है। अभी वह खतरे के निशान से 37 सेमी नीचे बह रही है। जबकि रोहिन जिस तेजी से ऊपर गई थी उसी रफ्तार से नीचे आई है। बृहस्पतिवार को उसका जलस्तर खतरे के निशान से 1.33 सेमी नीचे था। वहीं गोर्रा नदी खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर बह रही है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि स्थानीय बारिश से नदियों का जलस्तर कुछ बढ़ सकता है। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।  विभाग की टीमें बंधों की लगातार निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन


बाढ़ खंड 2 के अधिशासी अभियंता रुपेश कुमार खरे ने बताया कि सभी नदियों का जलस्तर घट रहा है। राप्ती नदी जिसके चलते पूरा जनपद भयभीत था वह अब खतरे के निशान से 1.57 मीटर ऊपर बह रही है। बलरामपुर में भी राप्ती का जलस्तर नीचे आने लगा है। स्थानीय स्तर पर बारिश होने के कारण जलस्तर में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। लेकिन यह चिंता की बात नही है। विभाग बंधों पर पहले की तरह ही नजर गड़ाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
391 गांव बाढ़ से घिरे, 3.12 लाख की आबादी प्रभावित
गोरखपुर। जिले में नदियों का जलस्तर भले ही अब तेजी से घट रहा है मगर बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी कोई विशेष राहत नहीं मिली है। जिले के कुल 1294 में से 391 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। तो 3.12 लाख की आबादी प्रभावित है। करीब 56240 हेक्टेअर क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में है। अब तक सदर तहसील में सबसे ज्यादा 98 गांव जबकि चौरीचौरा व खजनी में सबसे कम क्रमश: 32 व 34  गांव प्रभावित हैं। इसी तरह सहजनवां में 44, कैंपियरगंज में 61, बांसगांव में 47 और गोला में 75 गांव प्रभावित हैं।

दिक्कत हो या कोई सूचना देनी हो तो यहां मिलाएं फोन-
बाढ़- 0551-2201796, 9450119142
स्वास्थ्य- 0551-2202205, 9450119127
पशुपालन- 0551-2204196
नगर निगम- 0551-2204196, 9450119104
बिजली निगम- 0551-2985901, 9450119071
जिलापूर्ति- 0551-2980096, 9450119074
पंचायतीराज- 0551-2985854, 9532824859
जलनिगम- 0551-2985913, 8765134842
पीडब्लूडी- 0551-2980093, 9532797104
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed