फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur flood Health in 114 villages affected by floods animal husbandry team not reach 190 villages

गोरखपुर: बाढ़ प्रभावित 114 गांवों में स्वास्थ्य तो 190 गांवों में नहीं पहुंची पशुपालन की टीम

Thu, 09 Sep 2021 03:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Sep 2021 03:57 PM IST
सार

डीएम ने सीएमओ और मुख्य पशुपालन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया।

विज्ञापन
Gorakhpur flood Health in 114 villages affected by floods animal husbandry team not reach 190 villages
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित 114 गांवों में जहां स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम ही नहीं पहुंची, वहीं 190 गांवों में पशुपालन विभाग का कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। डीएम विजय किरन आनंद की तरफ से कराए गए सत्यापन में स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नाराज डीएम ने सीएमओ और मुख्य पशुपालन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उधर सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए  सीएमओ और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर सभी गांवों में तत्काल टीम भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बाढ़ राहत बचाव कार्यों में कुछ विभागों की लापरवाही से प्रभावित लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। लगातार कई गांवों से शिकायत आ रही थी कि वहां न तो स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है और न ही पशुपालन की। इस पर डीएम विजय किरन आनंद ने तीन अलग-अलग विभाग के अधिकारियों से तथ्य की जांच कराई।  
विज्ञापन


निगरानी के लिए तैनात किए गए 32 अफसर
बाढ़ प्रभावित 383 गांवों में चल रहे राहत बचाव कार्यों की निगरानी के लिए डीएम विजय किरन आनंद ने मंडल व जिला स्तरीय 32 अफसरों की ड्यूटी लगाई है। इन अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी गांवों में जाकर यह सुनिश्चित करें कि वहां राहत बचाव कार्य ठीक से चल रहा है कि नहीं। प्रत्येक अफसर को छह से आठ गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि जिन गांवों में अभी तक कोई जिला स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर पहले दस्तक दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलों के इन गांवों में नहीं पहुंची टीम
तहसील                      प्रमुख गांव
सहजनवा                  विडार, चपरहट, बनौड़ा, तालनगरी, बरवलमाफी, खाड़पोतरा, सुथनी
कैम्पियरगंज               रघुनाथपुर, ककटही, चकदहा, चहोरी, फुलवरिया, फलवरिया, भुजौली
सदर                        शिवरिया, डोमिनगढ़, तरकुलही, सानी, शेरगढ़, बाघागाड़ा, मानीराम
बांसगांव                   लालपुर, भुसवल, ओझौली, कटया, जोतगुटकी, पेकौली, आसेखोर
गोला                       बलुआ ऊर्फ गोपालपुर, हींगुहार, लखनौरी, मुंडेरा गोनहा, सरया खास
चौरीचौरा                  करौता, शिवपुर, लक्ष्मनपुर, भैरही, जद्दपुर
खजनी                    धनईपुर, बेलडार, मंझरिया, राईपुर, बलुआन, मखानी, कूड़ाभरथ, जुमाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed