फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur fire in market blast sound goes to 1 km distance furor in area

दहला 1 Km का इलाका: सबका एक ही सवाल- ये कैसा विस्फोट, आसमान हुआ लाल, एसपी सिटी बोले-आग को रोको पेट्रोल पंप...

Wed, 12 Apr 2023 11:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 12 Apr 2023 11:42 AM IST
सार

बगल की दुकानों में ताला बंद था। कुछ दुकानों का ताला फायरकर्मियों ने तोड़ा तो कुछ के मालिक खुद ही पहंच गए थे। दुकानों को खाली कराया गया, ताकि आग वहां तक पहुंचने पर सामान बचाया जा सके।

विज्ञापन
Gorakhpur fire in market blast sound goes to 1 km distance furor in area
गोरखपुर में लगी भयंकर आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार रात के दस बजे रहे थे। गोरखपुर में अचानक हुए विस्फोट की आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनी गई। कोई आसमान देखने लगा तो कोई भागकर पुलिस कंट्रोल रूम से जानने की कोशिश करता नजर आया कि शहर में विस्फोट तो नहीं हुआ।

विज्ञापन


अचानक फोन आने से पुलिस भी परेशान हो गई कि शहर में क्या हो गया। बाद में पता चला कि टाउनहाल के पास आग लगी है। इसके बाद सभी अफसर भागे-भागे मौके पर पहुंच गए। अचानक एक आवाज आई कि सबको हटा दो, आग को रोको, पास में पेट्रोल पंप है, पीछे भालोटिया है, तबाही मच जाएगी।
विज्ञापन


एसपी सिटी की यह बात सुनते ही फायर के साथ ही पुलिस वाले भी दौड़ पड़े। दुकानों को खाली कराया गया। फिर सीओ कोतवाली जगत कन्नौजिया ने कमान संभाली। दुकान की एक दीवार तोड़कर आग को वहां से रोकने की कवायद हुई और बड़े हादसे को बचा लिया गया। लेकिन, आठ दुकानों की तबाही को नहीं रोका जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय की दुकान से बढ़ी आग ने आठ दुकानों को आगोश में ले लिया था। अफसरों की परेशानी यह थी कि 50 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है। सामने होटल है, पीछे भालोटिया बाजार। अफरातफरी के बीच आग को रोकने की जद्दोजहद शुरू हुई।

बगल की दुकानों में ताला बंद था। कुछ दुकानों का ताला फायरकर्मियों ने तोड़ा तो कुछ के मालिक खुद ही पहंच गए थे। दुकानों को खाली कराया गया, ताकि आग वहां तक पहुंचने पर सामान बचाया जा सके। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लकड़ी व प्लाई ने तेजी से पकड़ी आग

आग लगने के बाद बहुत तेजी से बढ़ती चली गई। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि कई दुकानों में सिर्फ फर्नीचर के सामान थे। ऐसे में लकड़ी और प्लाई ने तेजी से आग पकड़ी। यही वजह है कि फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां समय से पहुंचने के बावजूद, दुकानों को आग से बचाया नहीं जा सका।

मानसिक दिव्यांग ने दी आग की सूचना

पुलिस वाले चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे, अचानक जब विस्फोट हुआ तो चाय की दुकान पर मौजूद सभी अपनी जान बचाने को भागे लगने। वहां पर एक मानसिक दिव्यांग भी काफी दिनों से रहता है। पुलिस के मुताबिक, वहीं सबसे पहले दौड़ाकर आया और बताया कि आग लग गई है। उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन तब तक अफरातफरी मच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed